- सनी देओल मना रहे हैं अपना बर्थडे
- बॉबी देओल ने एक्टर को किया बर्थडे विश
- लिखी इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल (Sunny Deol) का आज जन्मदिन है. सनी देओल (Sunny Deol Birthday) 64 साल के हो गए हैं. सनी देओल के जन्मदिन पर उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब बधाइयां दे रहे हैं. अब हाल ही में सनी देओल के बर्थडे पर उनके भाई बॉबी देओल ने इमोशनल पोस्ट लिखी है. बॉबी देओल (Boby Deol) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सनी देओल का एक फोटो पोस्ट किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, "सबसे अच्छी आत्मा को जन्मदिन की मुबारकबाद." बॉबी देओल की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेटं कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
सनी देओल (Sunny Deol) का जन्म 19 अक्तूबर, 1956 पंजाब के साहनेवाल में हुआ. उनके पिता धर्मेंद्र और मम्मी प्रकाश कौर हैं. 2019 में वह बीजेपी की टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) से सांसद बने. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में रोमांटिक फिल्म 'बेताब' से की थी. इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. इसके बाद सनी देओल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में कीं.
सनी देओल (Sunny Deol) को उनकी फिल्म 'गदर' के लिए काफी सराहा गया था. यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी. 2016 में अपने सुपरहिट फिल्म 'घायल' के रीमेक 'घायल वन्स अगेन' में नजर आए थे. इसके अलावा एक्टर 'मोहल्ला अस्सी' में नजर आए थे, यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. वहीं, उनकी पर्सनल जिंदगी की बात करें, तो सनी देओल ने पूजा देओल से शादी की थी. सनी और पूजा के दो बेटे हैं, करण और राजवीर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं