
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने रिपोर्टर को सुनाई खरी खोटी
खास बातें
- सुनील शेट्टी से रिपोर्टर ने पूछा बेटी के रिलेशनशिप को लेकर सवाल
- रिपोर्टर का सवाल सुनकर भड़के सुनील शेट्टी
- मुंबई में इवेंटर के दौरान एक्टर ने सुनाई रिपोर्टर को खरी-खोटी
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है. लेकिन हाल ही में एक्टर से मीडिया ने उनकी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया, जिसपर सुनील शेट्टी भड़के नजर आए. स्पॉट बॉय की खबर के मुताबिक मुंबई में एक इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उनसे बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, साथ ही कहा गया कि अगर बेटी के रिलेशनशिप की अफवाहें सच हैं तो क्या वह इसको स्वीकार करेंगे. इसपर सुनील शेट्टी ने मीडिया को जबरदस्त जवाब दिया.
यह भी पढ़ें
Dance Deewane Video: माधुरी दीक्षित की इस परफॉर्मेंस को देख आ जाएगी बचपन की याद, वीडियो देख आएगी हंसी
सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ संग 'झांझरिया' सॉन्ग पर यूं किया डांस, खूब देखा जा रहा वीडियो
Shilpa Shetty और Suniel Shetty ने Dhadkan के आइकॉनिक सीन को किया रीक्रिएट, गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन...Video
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) से मीडिया ने पहले कहा कि क्या वह अपनी बेटी (Athiya Shetty) की निजी जिंदगी के बारे में कुछ कहना चाहेंगे, इसपर एक्टर ने जबरदस्त जवाब देते हुए कहा, "मैं रिश्ते नहीं बना रहा हूं, आपको अथिया से पूछना होगा." इसके बाद एक्टर से सवाल किया गया कि अगर अथिया शेट्टी की डेटिंग वाली अफवाहें सच हैं तो क्या वह इस रिश्ते को स्वीकार करेंगे. इसपर उन्होंने जवाब दिया, "आप आओ और मुझे बताओ कि यह सच है, इसके बाद हम इसपर चर्चा करेंगे." इस प्रकार सुनील शेट्टी ने करारा जवाब देते हुए सबका मुंह बंद करा दिया.
पुलिस वाला बन जैकी श्रॉफ ने दी फैन्स को चेतावनी, बोले- सयाणे लोग सुधर जाना...देखें Video
बता दें कि सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) व भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अक्सर साथ में दिखाई देते हैं. कुछ दिनों पहले दोनों का साथ में एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें शेयर करते हुए क्रिकेटर ने सुनील शेट्टी का डायलॉग लिखा था. फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "हेलो, देवी प्रसाद..." बता दें कि अथिया शेट्टी ने फिल्म हीरो के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...










