Stree 2 Sarkata: स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये भी साफ हो गया है कि इस बार राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना को सरकटा से निबटना होगा जो स्त्री से भी खतरनाक है. जहां पिछली बार संकट चंदेरी के पुरुषों पर था तो इस बार संकट लड़कियों पर है क्योंकि सरकटा उन्हें अपना निशाना बना रहा है. अगर ट्रेलर को देखा जाए तो उसमें जिस तरह राजकुमार राव सरकटा के कद के बारे में बताते हैं तो उससे यह भी साफ हो जाता है कि इस बार चंदेरीवासियों का मुकाबला किसी विशालकाय दैत्य से है. लेकिन जैसे ही मैंने इस ट्रेलर को देखा और इसकी झलक मुझे एकदम से अपने बचपन के उस दौर में ले गई, जहां इस तरह के भूत प्रेत और पिशाच सिर्फ कॉमिक्सों के जरिये ही हमारी जिंदगी में आते थे.
स्त्री 2 ट्रेलर
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये बात 1980 के दशक की है जब डायमंड कॉमिक्स का दौर था और महीने में दो से तीन बार कॉमिक्सों के नए सेट लॉन्च होते थे. उनमें चाचा चौधरी, साबू, पिंकी, बिल्लू और रमन जैसे गुदगुदाने वाले पात्र थे तो उन्हीं के साथ महाबली शाका, चाचा-भतीजा और लम्बू मोटू जैसे पात्र भी थे जो रहस्यमय किस्सों के हिस्सा थे. उसी दौरान लम्बू मोटू की कॉमिक्स का हिस्सा बना था ड्रैकुला. वो पिशाच जो खून चूसता था और इंसान को खत्म कर देता था. इस केस पर मशहूर जासूस लम्बू मोटू लगे थे और उनका कई बार सामना ड्रैकुला से हुआ भी था. इस सीरीज में कई कॉमिक्सें आई थीं और हर बार कौतूहल यही रहता कि अब आगे क्या होगा?

जैसे ही स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ, एकदम से जेहन में यही ड्रैकुला दौड़ गया क्योंकि सरकटा पहली नजर में एकदम इस ड्रैकुला जैसा ही नजर आता है. बेशक दोनों में काफी अंतर है. लेकिन जिस तरह की कल्पना 1980 के दशक में ड्रैकुला को लेकर की गई थी, वैसे ही कुछ स्त्री 2 के नए शैतान सरकटा को लेकर भी नजर आती है. फिर ट्रेलर को काफी पसंद भी किया जा रहा है. लेकिन कुल मिलाकर ये सरकटा अतीत के गलियारों में जरूर ले आया है.

स्त्री 2 की बात करें तो राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. स्त्री 2 का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है. अब देखना यह है कि सरकटा दर्शकों को सिनेमाघरों तक कितनी खींचकर लाता है क्योंकि ट्रेलर में तो काफी मजेदार लगा है.
बैड न्यूज मूवी रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं