- कॉमेडियन ने उड़ाया अर्जुन कपूर का मजाक
- इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर की विराट कोहली से तुलना
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर 'पानीपत (Panipat)' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है. 'पानीपत' की लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर 'सदाशिव राव भाउ' का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं, संजय दत्त 'अहमद शाह अब्दाली' के किरदार में नजर आएंगे. वीरता और युद्ध की कहानी से जुड़ी इस फिल्म का ट्रेलर देखकर हर कोई इसकी तारीफें कर रहा है. लेकिन फिल्म के ट्रेलर के बाद अर्जुन कपूर की एक्टिंग को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
दरअसल, स्टैंड अप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली (Abijit Ganguly) ने अर्जुन कपूर की एक्टिंग स्किल पर सवाल उठाते हुए उनका मजाक उड़ाया. कॉमेडियन ने तो यहां तक भी कह दिया की उनसे अच्छी एक्टिंग तो विराट कोहली करते हैं. अभिजीत गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा, "अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इकलौता ऐसा व्यक्ति है, जो बिना मन के कह सकते हैं, 'मैं इस मिट्टी के लिए मरने को तैयार हूं'."
अनुपम खेर का Tweet वायरल, लिखा- 'अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम'
अभिजीत (Abijit Ganguly) ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने इन सालों में अपनी एक्टिंग स्किल्स पर काम किया है और अर्जुन कपूर से अच्छी एक्टिंग स्किल्स विकसित कर ली हैं.' अभिजीत का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. बता दें, अभिजीत गांगुली एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं, और साथ ही वह वेब सीरीज के लिए सोलो राइटिंग भी करते हैं. वहीं, फिल्म 'पानीपत (Panipat)' की बात करें तो अर्जुन कपूर और संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं