अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने एक फिल्म में साथ काम किया था. वह फिल्म सुपरहिट हुई थी. उस फिल्म का नाम खुदा गवाह है. इस फिल्म की मेकिंग का दिलचस्प किस्सा है जो कम ही लोगों को पता होगा. अमिताभ की मां तेजी बच्चन और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की मां राजेश्वरी ने निर्माता मनोज देसाई को अफगानिस्तान में अपनी फिल्म खुदा गवाह की शूटिंग करने पर धमकी दी थी. एक नए इंटरव्यू में मनोज ने बताया था कि अमिताभ बच्चन की मां तेजी ने उनसे कहा था कि अगर अमिताभ की पत्नी जया बच्चन विधवा हो गईं तो मनोज की पत्नी भी हो जाएगी. वहीं श्रीदेवी की मां ने भी उनसे कहा कि अगर उनकी बेटी को कुछ हो जाए तो वह काबुल से वापस ना आए. श्री के बिना वापस आने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी.
1992 में आई फिल्म खुदा गवाह को अफगानिस्तान के दो शहरों काबुल और मजार-ए-शरीफ में शूट किया गया था. मोहम्मद नजीबुल्लाह जो उस समय अफगानिस्तान के राष्ट्रपति थे, उन्होंने 1991 में फिल्म की 18 दिनों की शूटिंग के दौरान सुरक्षा प्रदान की थी. फिल्म मुकुल एस आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित है. इसमें अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा और किरण कुमार लीड रोल में हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में मनोज ने कहा, "अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन जी ने मुझे चेतावनी दी थी कि 'अगर अमित को कुछ भी होता है और अगर जया ने सफेद साड़ी पहनी, तो तेरी पत्नी कल्पना भी सफेद साड़ी पहनेगी. तुम वापस आने की हिम्मत मत करना. उन्होंने यह भी कहा, "श्रीदेवी की मां ने भी चेतावनी दी थी कि 'मनोज भाई, अगर श्री को कुछ हुआ तो काबुल से वापस मत आना. तुम्हारा खून करवा दूंगी मैं इधर.
2010 में समाचार एजेंसी पीटीआई ने अमिताभ को फिल्म की शूटिंग के बारे में बताया था, "अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह हिंदी फिल्मों के बहुत बड़े फैन थे और उन्होंने भारत सरकार से देश की यात्रा की व्यवस्था करने का आग्रह किया था. जब शूटिंग चल रही थी, तब राष्ट्रपति ने हमें उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदान की थी. फाइटर जेट विमान आसमान में चौकसी बरत रहे थे और सेना के टैंक सेट के किनारे थे. यह एक युद्ध के मैदान की तरह लग रहा था."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं