हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 82 की उम्र में भी एक्टिव हैं. 1969 में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी. जबकि आखिरी बार उन्हें रजनीकांत की वेट्टेयन में देखा गया था. वह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और सम्मानित एक्टर्स की गिनती में आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके साथ काम करने के लिए एक एक्ट्रेस ने गुलाब से भरे ट्रक को भेजे जाने के बावजूद मना कर दिया था. यह ना तो जया बच्चन हैं और ना ही रेखा. बल्कि एक्ट्रेस श्रीदेवी हैं, जिनके साथ सुपरस्टार काम करना चाहते थे.
अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने खुदा गवाह में साथ काम किया, जो कि 1992 में रिलीज हुई थी. हालांकि श्रीदेवी इस फिल्म के लिए तैयार नहीं थी. लेकिम अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस को फिल्म के लिए तैयार करने के लिए ट्रिक सोची. इस बात का जिक्र श्रीदेवी द इटर्नल स्क्रीन गॉडेस में किया गया है. इन दोनों सुपरस्टार्स ने खुदा गवाह से पहले दो फिल्मों में काम किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब खुदा गवाह के डायरेक्टर मुकुल एस आनंद ने बिग बी को स्क्रिप्ट के साथ एप्रोच किया तो उन्होंने कहा कि श्रीदेवी उनके साथ इस फिल्म में हो सकती है. लेकिन बिग बी ने सोचा कि दो फिल्मों में काम करने के बाद शायद ऐसा ना हो पाए और हुआ भी कुछ ऐसा ही. श्रीदेवी फिल्म के लिए तैयार नहीं हुई. इसके चलते अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के लिए गुलाबों से भरा ट्रक भेजा.
अमिताभ बच्चन ने जो किया उससे श्रीदेवी शॉक्ड रह गईं. लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म करने के लिए एक शर्त रखी कि वह खुदा गवाह में बेटी और मां दोनों का किरदार करेंगी. श्रीदेवी की इस शर्त को मेकर्स ने माना और एक्ट्रेस डबल रोल में नजर आईं. इस फिल्म में साउथ एक्टर नागार्जुन भी नजर आए थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं