विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

Sridevi: शराब के नशे में बिगड़ा संतुलन, बाथटब में डूबकर हुई मौत

श्रीदेवी की दुबई में 24 फरवरी को हुई मौत के रहस्य पर से पर्दा उठा गया है. अभी तक कहा जा रहा था कि बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी.

Also Read in
Sridevi: शराब के नशे में बिगड़ा संतुलन, बाथटब में डूबकर हुई मौत
श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी
  • 24 फरवरी को हुआ दुबई में निधन
  • फॉरेंसिक रिपोर्ट हुई जारी
  • कार्डियक अरेस्ट से नहीं हुई मौत
नई दिल्ली: श्रीदेवी की दुबई में 24 फरवरी को हुई मौत के रहस्य पर से पर्दा उठा गया है. अभी तक कहा जा रहा था कि बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी. लेकिन एएनआई पर जारी श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मौत 'दुर्घटनावश डूबने' से हुई थी. यही नहीं फॉरेंसिक रिपोर्ट में श्रीदेवी के शरीर में एल्कोहल भी पाया गया है. यूएई के गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से एएनआई ने यह जानकारी दी है. ट्वीट में कहा गया है कि शराब के नशे में श्रीदेवी का संतुलन बिगड़ गया और वे बाथटब में गिर गईं. जिस वजह से डूबने से उनकी मौत हो गई. इस तरह से उन कयासों पर विराम लग गया है जिनमें उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही थी.

 
 Sridevi: दुबई के होटल में श्रीदेवी के आखिरी लम्हों में हुआ कुछ ऐसा जिसे जानकर हो जाएंगे इमोशनल

हालांकि खलीज टाइम्स के हवाले से कहा गया था कि श्रीदेवी दुबई के जुमेरा एमिरेट्स होटल के कमरे में थीं और पति बोनी कपूर के साथ डिनर पर जाने के लिए तैयार हो रही थीं. उसी समय वह मनहूस घड़ी आई जिसने उनकी जान ले ली. रिपोर्टों के मुताबिक, बोनी कपूर मुंबई आने के लिए दुबई छोड़ चुके थे लेकिन वे श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए शनिवार को लौट आए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने श्रीदेवी को कथित तौर पर शाम साढ़े पांच बजे जगाया था और उन्होंने कुछ देर बात भी की थी.

 
Sridevi: श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही ऋषि कपूर हुए आगबबूला, Twitter पर निकाला गुस्सा

फिर बोनी कपूर ने उनसे डिनर के लिए कहा. श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं. लेकिन जब वे कुछ समय के लिए वॉशरूम से बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने दरवाजे पर दस्तक दी.  काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया तो बोनी कपूर ने ताकत लगाकर दरवाजा खोलने की कोशिश की और वो खुल भी गया. बोनी ने अंदर देखा कि श्रीदेवी निष्प्राण बाथटब में पड़ी थीं. 

 

Sridevi: श्रीदेवी की 'दुर्घटनावश डूबने' से हुई थी मौत, फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा

सूत्रों के हवाले से बताया गया है, "उन्होंने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की लेकिन जब वे ऐसा नहीं कर सके तो उन्होंने अपने एक दोस्त को बुलाया. उसके बाद उन्होंने रात 9 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी." लेकिन अब श्रीदेवी की मौत की असली वजह का खुलासा हो चुका है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Sridevi Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com