विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2020

साउथ की एक्ट्रेस अमला पॉल अब बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, महेश भट्ट की वेबसीरिज में आएंगी नजर

साउथ की एक्ट्रेस अमला पॉल (Amala Paul) महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की वेबसीरिज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.

साउथ की एक्ट्रेस अमला पॉल अब बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, महेश भट्ट की वेबसीरिज में आएंगी नजर
एक्ट्रेस अमला पॉल (Amala Paul) बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
  • एक्ट्रेस अमला पॉल बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
  • महेश भट्ट की वेबसीरिज में आएंगी नजर
  • वेबसीरिज से रखेंगी बॉलीवुड में कदम
नई दिल्ली:

साउथ एक्ट्रेस अमला (Amala Paul) अब बॉलीवुड में ओटीटी मंच पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अमाला पॉल (Amala Paul Instagram) साउथ में एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. अमला अब फिल्म निर्माता और 70 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री के जीवन पर आधारित महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की वेब सीरिज के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस वेब सीरीज में ताहिर राज भसीन (Tahir Raj Bhasin) अभिनय करते हुए एक फिल्म निर्माता की भूमिका में दिखाई देंगे.

कुणाल कामरा के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, बोले- इंडिगो एयरलाइन्स में नहीं जाऊंगा...

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने हाल ही में अपनी वेब सीरिज के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी घोषणा की थी, जो की एक फिल्म निर्माता और 70 के दशक की प्रमुख एक्ट्रेस के रिश्ते के आसपास घूमती है. अमला अपनी भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित है और वह पिछले तीन महीनों से अपनी भूमिका के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और खास कर अपनी भाषा पर बहुत ध्यान दे रही हैं. अमला कहती है " इंडस्ट्री के लोगो ने मेरी भाषा को लेकर कई सवाल किये , इसीलिए मैंने यह फैसला किया की वेब सीरीज के शूटिंग से पहले भाषा परफेक्ट करूंगी." 

श्रुति हासन बनीं 'राधा' तो बाहुबली की 'शिवागामी' दम्यन्ती, शानदार कैलेंडर हुआ रिलीज... देखें Photos

सूत्र बताते हैं कि महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को छीछोरे (2019) में ताहिर भसीन की भूमिका पसंद आयी थी और उन्होंने इसीलिए ताहिर को एक फिल्म निर्माता की भूमिका के लिए कास्ट किया है. वेब सीरीज में अमृता पुरी भी अहम् किरदार में नजर आएंगी. महेश भट्ट कहते है "डिजिटल की दुनिया में मुझे इस नई शुरुआत पर विश्वास है. हम अपनी पहली वेब सीरीज की शुरुआत अमला (Amala Paul), ताहिर ,अमृता और हमारे प्रतिभाशाली निर्देशक पुष्पदीप भारद्वाज के साथ कर रहे हैं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amala Paul, South Actress Amala Paul, Amala Paul Debut In Bollywood, Mahesh Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com