सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने आज घोषणा की कि वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी (सेक्रेड गेम्स, मुन्ना माइकल, मंटो), डायना पेंटी (कॉकटेल, परमानु), श्रेया धनवंतरी (स्कैम, लूप लापेटा) और रोहन मेहरा (बाजार) को लेखक/निर्देशक शब्बीर खान द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली अलौकिक थ्रिलर अद्भुत का निर्माण और वितरण करेगी. सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, विवेक कृष्णनी कहते हैं, "जहां तक शैलियों की बात है, अलौकिक और रहस्यमय कथाओं ने हमेशा दर्शकों को आकर्षित किया है और यह फिल्म सबसेमनोरम कहानी आर्क्स में से एक है जिसे मैंने कुछ समय में पढ़ा है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी, डायना पेंटी, श्रेया धनवंतरी, रोहन मेहरा और शब्बीर के निर्देशन जैसे पावरहाउस टैलेंट के हाथों में इस रहस्मई कहानी का होना, आपके लिए हाथ में एक विजेता के होने के समान है. फिल्म में झकझोर देने वाला रहस्य शामिल है जो आपको आखिरी पल तक अनुमान लगाने के लिए मजबूर कर देगा ."
सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस के सह-प्रमुख शेबनेम एस्किन ने कहा, “हम सब्बीर खान के साथ फिर से काम करने के मौके के लिए उत्साहित हैं. वह एक प्रोलीफिक फिल्म निर्माता हैं और इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं, जो इतने सारे टैलेंटेड स्टार्स को बड़े पर्दे पर लाएंगे." "जैसा कि भारत में स्थानीय कंटेंट में तेजी जारी है, हम लगातार नए और रोमांचक विचारों की तलाश में हैं, और हमें विश्वास है कि सब्बीर खान की थ्रिलर हर जगह दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव प्रदान करेगी."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह दूसरी बार है जब सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने शब्बीर खान के साथ हाथ मिलाया है. खान निर्देशित एक्शन फिल्म निकम्मा, जिसमें अभिमन्यु दासानी के साथ इंटरनेट सनसनी शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी हैं और यह 2022 में भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. निर्माता, निर्देशक सब्बीर खान कहते हैं, "निकम्मा के बाद, यह सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और शब्बीर खान फिल्म्स द्वारा निर्मित दूसरी फिल्म है। जब सिनेमाई अनुभवों और रचनात्मक निर्देशन की बात आती है तो हम हमेशा एक ही पेज पर होते हैं और हम नवाजुद्दीन, डायना, श्रेया और रोहन जैसे पावरहाउस कलाकारों की टुकड़ी को एक साथ लाने वाली इस कहानी को लेकर भी उतने ही उत्साहित हैं. हमें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को बड़े पैमाने पर जोड़ेगी."
सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया और सब्बीर खान फिल्म्स द्वारा निर्मित अद्भुत को 2022 में सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया द्वारा वितरित किया जाएगाच. फिल्म अक्टूबर 2021 में भारत में प्रोडक्शन में जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं