विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

शख्स के पास खड़े होकर लंबाई का ज्ञान दे रहे थे सोनू सूद, तभी पड़ा ग्रेट खली से पाला, फिर हुआ ऐसा- देखें Video

सोनू सूद (Sonu Sood) और द ग्रेट खली (The Great Khali) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

शख्स के पास खड़े होकर लंबाई का ज्ञान दे रहे थे सोनू सूद, तभी पड़ा ग्रेट खली से पाला, फिर हुआ ऐसा- देखें Video
सोनू सूद (Sonu Sood) का वीडियो हुआ वायरल
  • शख्स के पास खड़े होकर लंबाई का ज्ञान दे रहे थे सोनू सूद
  • तभी पड़ गया ग्रेट खली से पाला
  • वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. वो नियमित अंतराल पर अपने वीडियो शेयर करते हैं. सोनू सूद ने फिर से एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनके साथ WWE स्टार और बॉलीवुड फिल्म कर चुके द ग्रेट खली (The Great Khali) भी नजर आ रहे हैं. सोनू सूद और ग्रेट खली का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ सोनू सूद ने कैप्शन भी लिखा है. फैन्स भी उनके वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं.

आसिम रियाज ने जॉन सीना से मिले समर्थन पर दिया रिएक्शन, कही यह बात- देखें वायरल Video

सोनू सूद (Sonu Sood) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो खुद से छोटी हाइट वाले शख्स के सामने खड़े होकर लंबाई की बातें कर रहे हैं. वीडियो में वो कह रहे हैं कि मुझे लगता है कि मैं बॉलीवुड में सबसे लंबा हूं. थोड़ी देर बाद बाद ही उनका सामना द ग्रेट खली (The Great Khali) से हो जाता है और वो हक्के-बक्के रह जाते है. कुछ देर बाद वो बातें बनाकर वो वहां से निकल जाते हैं. सोनू सूद का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

पारस छाबड़ा का Video हुआ वायरल, बोले- टॉप 2 में आकर भी आसिम रियाज ने क्या उखाड़ लिया

सोनू सूद (Sonu Sood) रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आए थे. हिंदी के साथ-साथ तमिल, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में नजर आ चुके सोनू अब एक बार फिर कन्नड़ भाषा की फिल्म 'कुरुक्षेत्र' (Kurukshetra) में नजर आएंगे. उनकी ये फिल्म कन्नड़ भाषा के अलावा हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी. सोनू सूद की ये फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. बता दें कि सोनू सूद अपनी फिटनेस के लिए भी पहचान रखते हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Sonu Sood Video, The Great Khali, Sonu Sood Height
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com