बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अभी भी लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं. लॉकडाउन से शुरू हुआ यह सिलसिला लगातार जारी है. सोनू सूद से लोग ट्विटर के जरिए डिमांड करते हैं और एक्टर उसे पूरा करने में लग जाते हैं. कई बार ऐसा भी मौका आता है जब सोनू सूद (Sonu Sood) से अजीबो गरीब मांग की जाती है. इसका जवाब भी एक्टर बखूबी देते हैं. सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से फिर से ऐसी ही कुछ डिमांड एक शख्स ने की है. शख्स ने एक्टर से 'मां की कसम' का हवाला देकर एक स्मार्टफोन मांग है.
मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई,
— sonu sood (@SonuSood) February 27, 2021
मां ज्यादा दुआएं देगी।
फोन तो सबके पास है।
दुआएं किसी किसी के पास। https://t.co/Q7l3zV3cWL
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोनू सूद (Sonu Sood) को टैग करते हुए शख्स ने लिखा कि उसने अपने दोस्तों के सामने मां की कसम खाई है कि वह एक अच्छा महंगा फोन खरीदेगा, लेकिन वो खरीद नहीं पा रहा है. मां की कसम बेकार जाए ना इसलिए फोन दिला कर मदद कर सकते हैं. सोनू सूद ने इसका जवाब देते हुए लिखा: "मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई, मां ज्यादा दुआएं देगी. फोन तो सबके पास है, दुआएं किसी किसी के पास." सोनू सूद के इस जवाब पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
अब से न घर बिकेगा न ज़मीन।
— sonu sood (@SonuSood) February 27, 2021
आज से इलाज शुरू। @IlaajIndia @SoodFoundation https://t.co/uN1OJz4K9v
बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) लोगों की पढ़ाई, इलाज, काम काज, नौकरी हर चीज में मदद करते हुए नजर आते हैं. सोनू सूद की मदद के कारण कहीं गांव में उनकी मूर्ति बनाई गई तो कहीं उनकी पूजा भी की जाती है. उन्होंने अपने काम से लोगों का खूब दिल जीता है. लॉकडाउन के दौरान भी सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की थी. यहां तक कि उन्होंने विदेशों में फंसे छात्रों को भी प्लेन के जरिए भारत वापस बुलाया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म 'किसान' साइन की है. इसके अलावा वो जल्द ही 'पृथ्वीराज' में भी नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं