विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2011

सब कुछ पिता की वजह से मिला : सोनम कपूर

सोनम कपूर का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड में जो भी हासिल किया है, अपने पिता अनिल कपूर की वजह से पाया है।
Mumbai:

अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड में अब तक जो भी हासिल किया है, अपने पिता अनिल कपूर की वजह से पाया है। संजय लीला भंसाली की सांवरिया से करियर की शुरुआत करने वाली सोनम ने कहा, मैं अपने पिता की वजह से यहां हूं...मेरा काम हर तरह से मेरे पिता से जुड़ा है। लोग मुझे सम्मान देते हैं, क्योंकि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं। 'सांवरिया' के बाद दिल्ली 6, आयशा, थैंक यू और मौसम में सोनम दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में नाकामयाब रहीं। उन्हें पहली व्यावसायिक सफलता आई हेट लव स्टोरी से मिली। सोनम चार साल से बॉलीवुड में हैं, लेकिन वह अब तक अपनी पहचान नहीं बना पाई हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पिता अनिल कपूर न केवल बॉलीवुड में मजबूती से टिके हुए हैं, बल्कि हॉलीवुड में भी दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद को अपने पिता की सफलता से अलग रखना चाहती हैं, उन्होंने कहा, नहीं, मुझे उन पर गर्व है। यह कहना अनुचित है कि उनकी मेहनत से मेरा कुछ भी लेना-देना नहीं है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोनम कपूर, अनिल कपूर, बॉलीवुडो
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com