शक्ल मासूम है और आंखों में ऐसी चमक है, जिसे देखते ही कोई भी कह सकता है कि कामयाबी के सपने इन आंखों में झिलमिला रहे हैं. ये चमक शायद उस कॉन्फिडेंस की भी हो सकती है, जो जाहिर करता है कि ये बच्चा बॉलीवुड में लंबी और झक्कास पारी खेलने के लिए तैयार है. अपने दोस्तों के साथ कोने में बैठे इस बच्चे को क्या आपने पहचाना. ये वही बच्चा है जो बॉलीवुड का नटखट लखन है, जिसने इतना वन टू का फोर और फोर टू का वन किया है कि बच्चा बच्चा की जुबां पर न सिर्फ उनका ये गाना चढ़ा हुआ है बल्कि आज भी उनकी स्टाइल नंबर वन है.

ये बच्चा कोई और नहीं फिल्म इंड्स्ट्री के लखन के नाम से मशहूर स्टार अनिल कपूर हैं. वैसे तो अनिल कपूर की फिल्मों की लिस्ट इतनी लंबी है कि गिनती गिन पाना ही मुश्किल है. लेकिन लखन का किरदार इतना यादगार हुआ कि उसका कोई मुकाबला ही नहीं है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने उनका साथ दिया था. इसके बाद दोनों की जोड़ी भी खासी फेमस रही. इस तस्वीर में जो बच्चा खाने की प्लेट पकड़े सबसे कोने में बैठा है. यानी कि, दायें हाथ से पहला बच्चा वो कोई और नहीं सबका प्यारा लखन अनिल कपूर ही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अनिल कपूर जब मुंबई आए थे तब उनकी माली हालत ठीक नहीं थी. उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वे अपने लिए जूते खरीद सकें. इस वजह से उन्हें तपती सड़कों पर कई बार नंगे पांव भी चलना पड़ता था. यहां तक कि पैसों के लिए उन्होंने राज कपूर के गेराज में भी काम किया और वे वहां रहते भी थे. हालांकि बाद में अनिल कपूर की किस्मत पलटी और वे कुछ ही सालों में बॉलीवुड के चमकते सितारे बन गए.
दो फिल्म फेयर अवॉर्ड, ढेरों फिल्म फेयर और आईफा अवॉर्ड जीत चुके अनिल कपूर अपनी फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते हैं. 66 की उम्र को छू चुके अनिल कपूर को देखकर कोई भी मात खा जाए. वो इतने फिट और एनर्जेटिक हैं कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना ही मुश्किल है. अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर वो अपने फैंस को चौंकाते हैं. एक्टर होने के साथ साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कुछ चुनिंदा गाने गा चुके अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सख्त और अनुशासित भी बताए जाते हैं. शायद यही उनकी सदाबहार सेहत का राज है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं