सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में थिरके अनिल कपूर.
- सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल सेलेब्स
- अनिल कपूर ने बेटी की पार्टी पर खूब किया डांस
- 'राम लखन' के अंदाज में दिखे अनिल
नई दिल्ली:
सोनम कपूर अब आनंद आहूजा की हो गई हैं और 8 मई को ये जोड़ा विवाह बंधन में बंध गया. लेकिन इस शादी की खासियत रही पापा अनिल कपूर की एनर्जी. 61 साल के अनिल कपूर ने दिखा दिया कि बात बेटी की शादी की हो तो उनका मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है. अनिल कपूर सोनम कपूर की मेहंदी से लेकर शादी के रिसेप्शन तक पर जमकर डांस करते नजर आए हैं और एक पिता की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आती है.
सोनम की मेहंदी पर जमकर लगाए पापा अनिल कपूर ने ठुमके, वायरल हो रहे वीडियो
देखें, Videos
बेटी की शादी में अनिल कपूर ने लगाए शिल्पा शेट्टी के साथ ठुमके, भांगड़ा कर चौंकाया
इससे पहले वे मेहंदी पर भी जमकर नाचे और उन्होंने कई दिग्गज फिल्म स्टार्स को अपने साथ नचवाया भी था. जी हां, शिल्पा शेट्टी और करण जौहर के साथ तो वे यूं जमकर नाचे थे कि उनका वीडियो खूब वायरल हुआ और इसे जमकर देखा भी गया था. अनिल कपूर की आंखों की शरारत और बिंदास अंदाज उनके डांस को और भी अपीलिंग बना देता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
सोनम की मेहंदी पर जमकर लगाए पापा अनिल कपूर ने ठुमके, वायरल हो रहे वीडियो
देखें, Videos
सोनम की शादी के रिसेप्शन से एक वीडियो आया है जिसमें अनिल कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ के लखन के अंदाज में नजर आ रहे हैं, और अपने हिट गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं. अनिल कपूर की एनर्जी और चेहरे की चमक देखते ही बनती है. यह वीडियो वाकई कमाल है, और उन्होंने उन सारी अवधारणाओं को भी ध्वस्त कर दिया है जिनके मुताबिक शादी पर सारी मस्ती सिर्फ लड़के वाले ही करते हैं. वाकई अनिल कपूर का यह अंदाज लंबे समय तक याद रहेगा.
बेटी की शादी में अनिल कपूर ने लगाए शिल्पा शेट्टी के साथ ठुमके, भांगड़ा कर चौंकाया
आनंद आहूजा जब भरने लगे मांग में सिंदूर तो सोनम कपूर बोलीं- बहुत थोड़ा...
इससे पहले वे मेहंदी पर भी जमकर नाचे और उन्होंने कई दिग्गज फिल्म स्टार्स को अपने साथ नचवाया भी था. जी हां, शिल्पा शेट्टी और करण जौहर के साथ तो वे यूं जमकर नाचे थे कि उनका वीडियो खूब वायरल हुआ और इसे जमकर देखा भी गया था. अनिल कपूर की आंखों की शरारत और बिंदास अंदाज उनके डांस को और भी अपीलिंग बना देता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Anil Kapoor, Viral Videos