विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

सोनाक्षी सिन्हा की ये बात अजय देवगन को कर सकती है नाराज, इस फिल्म को बताया Worst

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने सीनियर एक्टर्स के साथ जमकर फिल्में की हैं और सुपरहिट भी दी हैं.

सोनाक्षी सिन्हा की ये बात अजय देवगन को कर सकती है नाराज, इस फिल्म को बताया Worst
सोनाक्षी सिन्हा
  • सोनाक्षी ने कही ये बड़ी बात
  • अजय देवगन के साथ 'सन ऑफ सरदार' की थी
  • 'एक्शन जैक्सन' में भी आई थीं नजर
नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने सीनियर एक्टर्स के साथ जमकर फिल्में की हैं और सुपरहिट भी दी हैं. उन्होंने सलमान खान के साथ ‘दबंग’ से करियर शुरू किया था और फिल्म हिट रही थी. उनकी अक्षय कुमार के साथ ‘राउडी राठौर’ भी सुपरहिट रही फिर अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ सरदार’ भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम करने में सफल रही थी. लेकिन अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ सफल नहीं रह पाई और फिल्म को लेकर उनका दर्द झलक ही गया.

Video: सोनाक्षी सिन्हा से खास बातचीत



टीवी चैट शो ‘बीएफएफए विद वोग’ में सोनाक्षी सिन्हा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ शामिल हुई थीं. इस शो की होस्ट एक्ट्रेस नेहा धूपिया हैं. नेहा ने सोनाक्षी से बॉलीवुड में काम को लेकर सवाल पूछा. तो सोनाक्षी ने कहा कि उनके मुताबिक ‘एक्शन जैक्सन’ उनकी सबसे खराब फिल्म है.
 
sonakshi
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और नेहा धूपिया

Padman Box Office Collection Day 1: शानदार कमाई के साथ शुरू हुआ पहला दिन, लोगों को पसंद आई अक्षय की एक्टिंग

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “मैं और जूनो चोपड़ा एक साथ फिल्म करने को तैयार रहते हैं. मेरा हर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मेरे साथ बार-बार काम करना चाहता है क्योंकि एक बार वे मेरे साथ काम करते हैं तो वे किसी और को चाहते ही नहीं. मैं मजाक कर रही हूं! जूनो चाहते थे मैं ‘एक्शन जैक्सन’ करूं लेकिन वह नहीं चली. फिर वह मेरे पास ‘इत्तेफाक’ लेकर आए. शुक्र है वह चल गई. वे एक बार फिर मेरे पास आए हैं और उनके दिमाग में कुछ खास है.”

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonakshi Sinha, Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com