सलमान खान के छोटे भाई और फिल्ममेकर सोहेल खान (Sohail Khan) सोशल मीडिया पर तो ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन जब भी उनकी तस्वीर या वीडियो पोस्ट होते हैं तुरंत वायरल हो जाते हैं. सोहेल खान अब अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपनी खुद की फोटो तो शेयर नहीं की है लेकिन फैन्स पेज से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. सोहेल खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और बाल्ड लुक में दिख रहे हैं. वीडियो को वुम्पला ने शेयर किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोहेल खान (Sohail Khan) के इस वीडियो को पोस्ट कर बताया गया है कि वो बांद्रा में अपनी बहन अर्पिता खान के घर जा रहे थे. इस दौरान फोटोग्राफर्स ने उनके नए लुक को कैमरे में कैद कर लिया. सोहेल खान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि सोहेल खान ने बतौर फिल्म निर्माता फिल्म औजार से अपने करियर की शुरुआत की थी. बाद में कई सफल फिल्में देकर उन्होंने खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया.
सोहेल खान (Sohail Khan) ने बतौर एक्टर भी कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 'मैंने दिल तुझको दिया' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. इस फिल्म में समीरा रेड्डी और संजय दत्त ने भी काम किया था. सोहेल खान की पहली हिट फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' थी. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे. सोहेल की प्रमुख फिल्मों में डरना मना है, अनुभव, लकीर, कृष्णा कॉटेज, फाइट क्लब, आर्यन, सलाम-ए-इश्क, हैलो, हीरोज और टीम शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं