विज्ञापन
This Article is From May 11, 2022

सिंगर-कंपोजर विवेक वर्मा ने फेमस गाना 'चांद बालियां' को किया रीक्रिएट, नया वर्जन सुन भूल जाएंगे पुराना

विवेक वर्मा बॉलीवुड के एक जाने-माने सिंगर और कंपोजर हैं. विवेक हिमेश रेशमिया के साथ भी काम कर चुके हैं.

सिंगर-कंपोजर विवेक वर्मा ने फेमस गाना 'चांद बालियां' को किया रीक्रिएट, नया वर्जन सुन भूल जाएंगे पुराना
विवेक वर्मा फोटो
नई दिल्ली:

हाल ही में 'चांद बालियां' गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. इस गाने पर आपने अब तक ढेरों इंस्टाग्राम रील्स देखे होंगे. यह गाना कुछ ही दिनों में जबरदस्त तरीके से इंटरनेट पर छा गया था. अगर आप भी इस गाने के फैन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. बता दें, इस गाने का नया वर्जन आ गया है, जिसे सिंगर और कंपोजर विवेक वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. विवेक वर्मा के इस नए वर्जन को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. लोग जमकर 'चांद बालियां' के इस नए वर्जन को लाइक व शेयर कर रहे हैं. 

विवेक वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसे कि लोग खूब पसंद कर रहे हैं. गाने को विवेक ने जिस तरह से रीक्रिएट किया है, वह वाकई अपने आप में यूनिक है. गाने की शुरुआत में उन्होंने इंग्लिश की कुछ लाइन्स डाली हैं, जो इसे और भी खूबसूरत बना रही हैं. कुल मिलाकर चांद बालियां का यह नया वर्जन सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. गाने को शेयर करते हुए विवेक लिखते हैं, "आप लोग कैसे हैं !! पेश है इस प्यारे गाने का एक छोटा सा वर्जन".

बता दें, विवेक वर्मा बॉलीवुड के एक जाने-माने सिंगर और कंपोजर हैं. विवेक हिमेश रेशमिया के साथ भी काम कर चुके हैं. यू-ट्यूब पर उनके कई गाने मौजूद हैं. आशियाना, Sohneya और हमसफर सिंगर के कुछ पॉपुलर गाने हैं. कैसा लगा आपको चांद बालियां का यह नया वर्जन? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivek Verma, Vivek Verma Instagram, Vivek Verma Songs, Vivek Verma New Song, Chaand Baaliyan, New Version Of Chaand Baaliyan, Recreated Version Of Chaand Baaliyan, Vivek Verma You Tube, Himesh Reshammiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com