मशहूर गायक हंसराज हंस की पत्नी रेश्मा कौर का बुधवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उन्होंने 60 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार गायक की पत्नी रेशमा का जालंधर स्थित टैगोर अस्पताल में इलाज चल रहा था. उन्हें हृदय संबंधित दिक्कतें थी. गायक की पत्नी के निधन को लेकर रेशमा के भाई परमजित सिंह ने बताया, “ 2 बजे के करीब टैगोर अस्पताल में बहन ने अंतिम सांस ली. बहन का हार्ट अटैक से निधन हुआ है. बहन का अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह 11 बजे सफीपुर गांव में होगा.”
उन्होंने बताया कि पिछले 5 दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इस दौरान हंसराज और उनके बेटे के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी जालंधर में ही मौजूद थे. हंसराज हंस ने रेशमा से 18 अप्रैल 1984 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. बड़े बेटे का नाम युवराज हंस और छोटे बेटे का नाम नवराज हंस है. बता दें, हंसराज गायक के साथ ही भाजपा से सांसद भी रह चुके हैं. वह साल 2016 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. दिल्ली से भाजपा ने हंसराज हंस को टिकट दिया था, जिस पर उन्होंने जीत हासिल की थी. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हंसराज को पंजाब के फरीदकोट से भाजपा ने टिकट दिया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पद्म श्री से सम्मानित हंसराज हंस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘तेरा मेरा प्यार', ‘तेरी इश्क मोहब्बत', ‘इक कुड़ी मेनु रांझे से फकीर कर गई' जैसे गीत शामिल हैं. हंसराज फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी गाने गा चुके हैं. फिल्म बॉबी देओल-रानी मुखर्जी स्टारर ‘बिच्छू', ‘जोड़ी नंबर 1', ‘नायक', ‘ब्लैक एंड व्हाइट', ‘पटियाला हाउस' के साथ ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी' में भी वह गाना गा चुके हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं