विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2020

अभिषेक बच्चन को टॉय बाइक पर बैठा देख भांजे ने लिखा 'धूम धूम' तो मां Shweta Bachchan से यूं मिला करारा जवाब

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को फोटो में मिनी बाइक पर बैठा देख अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने कमेंट किया 'धूम धूम'. इस पर श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) ने उन्हें जबरदस्त जवाब दिया.

अभिषेक बच्चन को टॉय बाइक पर बैठा देख भांजे ने लिखा 'धूम धूम' तो मां Shweta Bachchan से यूं मिला करारा जवाब
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फोटो पर अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने किया कमेंट
  • अभिषेक बच्चन को मिनी बाइक पर बैठा देख भांजे ने किया कमेंट
  • अगस्त्य नंदा को मां श्वेता बच्चन ने दिया जबरदस्त जवाब
  • अभिषेक बच्चन की फोटो हुई वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोरोना (Coronavirus) को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं. शनिवार को अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई थी. अभिषेक बच्चन के घर आने की खुशी में उनकी बहन श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह मिनी बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं. श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) द्वारा शेयर की गई यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा जिसने ध्यान खींचा है वह है फोटो पर श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा के कमेंट ने.

A post shared by S (@shwetabachchan) on

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को फोटो मे मिनी बाइक पर बैठा देख अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने कमेंट किया 'धूम धूम'. इस पर श्वेता बच्चन ने उन्हें जबरदस्त जवाब दिया. श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) ने अगस्त्य का रिप्लाई करते हुए लिखा, "कृप्या थोड़ी सी वास्तविकता दिखाएं." वहीं, इस फोटो पर रिएक्शन देते हुए अभिषेक बच्चन ने अपनी बड़ी बहन के लिए प्यार भी जताया. उन्होंने लिखा, "लव यू..." अभिषेक और अगस्त्य के अलावा फोटो पर फराह खान, जोया अख्तर रिद्धिमा कपूर साहनी, नीतू कपूर और कुणाल कपूर ने जैसे कई कलाकारों ने भी कमेंट्स किये. 

बता दें कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने कोरोना (Coronavirus) नेगेटिव आने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी. एक्टर ने लिखा, "वादा वादा होता है. इस दोपहर मेरा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है. दोस्तों मैंने आप लोगों को कहा था कि मैं इसे जरूर हराउंगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए दुआएं देने के लिए आपका धन्यवाद. नानावती अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने जो कुछ भी किया, उनके प्रति मेरा शाश्वत आभार. धन्यवाद." बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन ने ब्रीद के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shweta Bachchan Nanda, Abhishek Bachchan, Coronavirus, Agastya Nanda, Shweta Bachchan Epic Reply To Agastya Nanda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com