बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम हाल ही में मेकर्स ने बताया. शेयर किए गए प्रोमो में एक्ट्रेस कहती हैं, मैं बोल्ड और लोग मुझे 90s की क्वीन बुलाते थे. मैंने सब बड़े हीरोज के साथ काम किया है अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और सिर्फ एक ड्रीम था सलमान के साथ काम करना अब वो सपना भी मेरा पूरा हो रहा है. हालांकि चेहरा पहली झलक में साफ नजर नहीं आया. लेकिन फैन्स ने पहचान लिया कि वह उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं और उन्हें देखने के लिए बेताब नजर आए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर हैं, जिन्होंने छैया छैया गाने के लिए रिजेक्शन का सामना किया.
शिल्पा शिरोड़कर ने साल 1989 में फिल्म 'भ्रष्टाचार' से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उनका करियर आगे बढ़ा और उन्होंने अनिल कपूर के साथ फिल्म 'किशन कन्हैया' में काम किया, इस फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ भी हुई. इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में काम मिला, लेकिन वो पहचान नहीं मिल पाई. अपने एक्टिंग करियर को लेकर शिल्पा ने कई साल बाद दिए अपने इंटरव्यूज में कई खुलासे किए. जिसमें उन्होंने ये भी बताया कि उनके मोटापे के चलते उन्हें कई बार रिजेक्ट किया जाता था. उन्हें कई लोग मोटी कहकर भी बुलाते थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक इंटरव्यू में शिल्पा ने ये खुलासा किया था कि फिल्म दिल से के सुपरहिट गाने छैंया-छैंया के लिए मलाइका की जगह पहले उन्हें रोल ऑफर हुआ था, लेकिन फराह खान ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि उनके मोटापे के चलते उन्हें ये रोल नहीं मिला.
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शिल्पा शिरोड़कर ने 2000 में अप्रेश रणजीत से शादी की थी. उनकी एक बहन नम्रता शिरोड़कर हैं, जिनके पति साउथ सुपरस्टार महेश बाबू हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं