विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2020

शिल्पा शेट्टी ने धर्मेश संग 'चुरा के दिल मेरा' सॉन्ग पर किया रोमांटिक डांस, थ्रोबैक Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और धर्मेश का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस 'चुरा के दिल मेरा' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने धर्मेश संग 'चुरा के दिल मेरा' सॉन्ग पर किया रोमांटिक डांस, थ्रोबैक Video हुआ वायरल
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का वीडियो हुआ वायरल
  • शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने 'चुरा के दिल मेरा' पर किया जबरदस्त डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही, साथ ही वह जबरदस्त डांसर भी हैं. शिल्पा शेट्टी के डांस वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने सुपरहिट सॉन्ग 'चुरा के दिल मेरा (Chura Ke Dil Mera Song)' से स्टेज पर तहलका मचाती नजर आ रही हैं. हालांकि, खास बात यह है कि वीडियो में शिल्पा शेट्टी कोरियोग्राफर धर्मेश (Dharmesh) के साथ डांस कर रही हैं. दोनों स्टेज पर काफी धमाल मचा रहे हैं. 


वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और धर्मेश (Dharmesh) के स्टेप्स जबरदस्त लग रहे हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. शिल्पा शेट्टी ने वीडियो में ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा है. 


बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 13 सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा वापसी करने वाली हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म निकम्मा की शूटिंग पूरी हुई है, जिसके रैपअप सेलिब्रेशन का वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी. शिल्पा शेट्टी एक्टिंग से इतर अपनी फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Dance Video, Shilpa Shetty Dance On Chura Ke Dil Mera Song, Shilpa Shetty Dance With Dharmesh, Dharmesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com