विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2021

Shilpa Shetty से पूछा सवाल 'उनकी हाइट क्या है' तो एक्ट्रेस का यूं आया जवाब

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Height) का कद हमेशा चर्चा का विषय रहा है. उनके फैन्स उनकी हाउट को लेकर कयास लगाते रहते हैं और हर किसी के मन में जिज्ञासा रहती है कि असल में उनकी हाइट है क्या?

Shilpa Shetty से पूछा सवाल 'उनकी हाइट क्या है' तो एक्ट्रेस का यूं आया जवाब
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Height) ने बताया कितना है उनका कद
  • शिल्पा शेट्टी ने बताई अपनी हाइट
  • शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया वीडियो
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं शिल्पा शेट्टी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Height) का कद हमेशा चर्चा का विषय रहा है. उनके फैन्स उनकी हाउट को लेकर कयास लगाते रहते हैं और हर किसी के मन में जिज्ञासा रहती है कि असल में उनकी हाइट है क्या? शिल्पा शेट्टी ने अब इस सवाल का जवाब दे दिया है और बता दिया है कि उनकी हाइट कितनी है. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह मजेदार सवालों के जवाब दे रही हैं, और उसी में उनकी हाइट को लेकर भी सवाल पूछा जाता है, और वह उसका जवाब देती हैं. 

Shilpa Shetty ने राज कुंद्रा की मम्मी से की बेटे की चुगली तो सासू माँ का यूँ आया रिएक्शन

शिल्पा शेट्टी का 'वीकेंड वाइब्स' को लेकर दिखा जबरदस्त जोश, नए-नवेले अंदाज में आईं नजर- देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से इस वीडियो में सवाल पूछा जाता है कि आपकी हाइट क्या है, इस पर पर वह जवाब देती हैं, 'पांच फुट साढ़े आठ इंच...' इस तरह उन्होंने अपनी परफेक्ट हाइट बताई है. इसके साथ ही एक दूसरे वीडियो में उनसे छुट्टियां मनाने के लिए उनकी फेवरिट डेस्टिनेशन के बारे में पूछा जाता है. शिल्पा शेट्टी बताती हैं, 'मालदीव' इस तरह शिल्पा शेट्टी अपने दोनों सीक्रेट शेयर कर देती हैं. 

Shilpa Shetty पूल में कर रही थीं चिल, तभी यूं किया योग, वायरल हुआ Video

बता दें कि 45 वर्षीया शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने 'बाजीगर' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. शिल्पा शेट्टी को 'धड़कन', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'अपने' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. शिल्पा को उनकी फिटनेस के लिए भी पहचाना जाता है, और उनके फिटनेस वीडियो फैन्स के बीच खूब पॉपुलर हैं. यही नहीं, वह योग एक्सपर्ट भी हैं. 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Height, Shilpa Shetty Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com