विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2020

शिल्पा शेट्टी का अंदाज देख फैन के उड़ गए होश, मजेदार Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का हाल ही में यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिल्पा अपने अंदाज से सबके होश उड़ा रही हैं.

शिल्पा शेट्टी का अंदाज देख फैन के उड़ गए होश, मजेदार Video हुआ वायरल
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का वीडियो हुआ वायरल
  • शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
  • अपने अंदाज से फैन के उड़ा दिए होश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने खूबसूरत अंदाज से सबके होश उड़ा देती हैं. शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश अंदाज  से फैन्स के होश उड़ा रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स 'चुरा के दिल मेरा (Chura Ke Dil Mera Song)' गाने पर लड़की के पीछे घूम रहा होता है.

हालांकि, जैसे ही वह शख्स शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को देखता है, तो उसके होश उड़ जाते हैं. वीडियो में शिल्पा रेड कलर के टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को 'जूम टीवी' के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 13 सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा वापसी करने वाली हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म निकम्मा की शूटिंग पूरी हुई है, जिसके रैपअप सेलिब्रेशन का वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी. शिल्पा शेट्टी एक्टिंग से इतर अपनी फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Video Viral, Shilpa Shetty Giving Expressions On Chura Ke Dil Mera Song, Shilpa Shetty Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com