विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2020

Shilpa Shetty ने पियानो की धुन पर किया डांस, ऑरेंज ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त लुक- देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान भी खींच रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ऑरेंज ड्रेस में पियानो की धुन पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Shilpa Shetty ने पियानो की धुन पर किया डांस, ऑरेंज ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त लुक- देखें Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने पियानो की धुन पर किया जबरदस्त डांस
  • शिल्पा शेट्टी ने पियानो की धुन पर किया जबरदस्त डांस
  • ऑरेंज ड्रेस में दिखा एक्ट्रेस का शानदार लुक
  • शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने अंदाज और अपनी फिल्मों के लिए खूब जानी जाती हैं. शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में तो शामिल हैं ही, साथ ही वह फिटनेस के मामले में भी काफी आगे रहती हैं. शिल्पा शेट्टी अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान भी खींच रहा है. इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ऑरेंज ड्रेस में पियानो की धुन पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में शिल्पा शेट्टी का अंदाज देखने लायक है. 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज और उनका स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है. ऑरेंज ड्रेस में शिल्पा शेट्टी का लुक तो कमाल का लग ही रहा है, साथ ही डासं करते हुए एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "चलो चलें फ्लो के साथ." इससे पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी सासू मां के साथ डांस करते हुए नजर आ रही थीं. उनके इस वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 


शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'निकम्मा' के जरिए एक्ट्रेस कई साल बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी भी नजर आएंगे. इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके साथ मीजान जाफरी और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले शिल्पा शेट्टी ने पूरी तरह से शाकाहार को अपनाने की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का जिक्र भी किया. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Dance, Shilpa Shetty Dance On Music, Shilpa Shetty Dance On Piano Music
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com