विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2021

Sharmila Tagore और मंसूर अली खान पटौदी की शादी की तस्वीर हुई वायरल, दुल्हन के लिबास में नजर आईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की बेटी सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है.यह तस्वीर शर्मिला टैगोर की शादी की है.

Sharmila Tagore और मंसूर अली खान पटौदी की शादी की तस्वीर हुई वायरल, दुल्हन के लिबास में नजर आईं एक्ट्रेस
शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की शादी की फोटो हुई वायरल
  • शर्मिला टैगोर की शादी की फोटो हुई वायरल
  • बेटी सबा अली खान ने शेयर की तस्वीर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की बेटी सबा अली खान (Saba Ali Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी (Mansor Ali Khan Pataudi) नजर आ रहे हैं. दोनों की यह तस्वीर शादी के बाद किसी सेरेमनी के दौरान की है. बता दें, मंसूर अली खान पटौदी का निधन 2011 में हुआ था. इस तस्वीर में शर्मिला दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, तो वहीं, मंसूर अली खान ने कोट पैंट पहने हुए हैं. 

शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. बता दें, शर्मिला टैगोर की बहू और एक्ट्रेस करीना कपूर ने शादी पर अपनी सास का ही लहंगा पहना था. वहीं, इस तस्वीर को शेयर करते हुए सबा अली खान ने लिखा, "दो महान लोग, एक-दूसरे के लिए बने हैं. सबसे बेस्ट माता-पिता."

बता दें, शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) और मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) ने साल 1969 में शादी रचाई थी. इन दोनों के तीन बच्चे हैं. जहां सैफ अली खान का जन्म 1970 में हुआ. वहीं, बेटी सबा अली खान का जन्म 1976 में. सबा अली खान एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं. सोहा अली खान का जन्म 1978 में हुआ था. 2011 में 70 साल की उम्र में मंसूर अली खान पटौदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharmila Tagore, Sharmila Tagore Wedding Pic, Mansoor Ali Khan Pataudi, Sharmila Tagore Instagram, Sharmila Tagore Childrens
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com