शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने को तैयार है. ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी सक्सेसफुल फिल्में दे चुके दीपिका और शाहरुख अब किंग में साथ नजर आने वाले हैं. बेटी दुआ के जन्म और सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद ये दीपिका पहली फिल्म है. किंग नाम से आ रही इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी क्रेज है क्योंकि इसमें शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं.
एक तरफ जनता फिल्म के बारे में और डिटेल जानना चाहती है वहीं दूसरी तरफ सेट से वीडियो लीक हो रही हैं जिनसे पता चल रहा है कि इन दोनों टॉप स्टार्स के बीच कुछ रोमांटिक केमिस्ट्री भी दिखाई जाएगी तो कि फिल्म की कहानी एक अहम हिस्सा हो सकता है. बीच में एक खबर ये भी उड़ी थी कि दीपिका फिल्म में सुहाना की मां के रोल में नजर आएंगी लेकिन इसे लेकर कोई अपडेट और कोई जानकारी नहीं है.
Deepika Padukone & SRK Shooting For King's Song pic.twitter.com/WSS3aV3fvr
— Deepika Padukone Fanpage | Maharashtra (@iconicdeepikaa) May 4, 2026
किंग की कास्ट की बात करें तो शाहरुख, दीपिका और सुहाना के अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर और अभय वर्मा भी होंगे. खबर है कि अभिषेक बच्चन इस फिल्म में नेगेटिव शेड में नजर आने वाले हैं. जूनियर बच्चन की पिछली इम्प्रेसिव परफॉर्मेंसेज को देखते हुए ऐसा लगता है कि कास्टिंग तो बहुत ही सटीक है. अब देखना होगा कि थियेटर्स में आने पर फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है. बता दें कि सुहाना खान नेटफ्लिक्स पर आई द आर्चीज से डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन किंग थियेटर मे ंउनकी पहली रिलीज होगी. इस फिल्म में वो पापा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. ये कुछ पॉइंट्स हैं जिस वजह से लोग इस फिल्म पर नजर टिकाए बैठे हैं.
SRK Shooting in camps bay his upcoming movie KING 👑 @iamsrk #KING #KINGTitleReveal #ItsKingTime #ShahRukhKhan #SRK #KingKhan pic.twitter.com/FiZab1qZq2
— Akram Hossain Joy (@akram2000_joy) May 4, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं