- शाहिद ने फिल्म रिलीज पर बोला
- एक अवॉर्ड शो में खुलकर किया बात
- गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म
नई दिल्ली:
अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने पर खुशी जताई है और कहा है कि यह फिल्म इस समय समूचे फिल्म उद्योग के लिए खड़ी है. शाहिद बुधवार को एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2018 के दौरान अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ मौजूद थे जहां उनसे फिल्म पद्मावत को लेकर देश भर में फैली अशांति पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया. शाहिद ने कहा, हम शुरू से यह कह रहे हैं कि हमें कम से कम फिल्म दिखाने की इजाजत दें और इस पर पूर्वानुमान न लगाएं. अब सर्वोच्च अदालत ने भी फैसला दिया है कि फिल्म को हर जगह रिलीज किया जाना चाहिए.
Padmaavat: करणी सेना को दीपिका के फैंस का जवाब, बिना डर के फिल्म देखने पहुंचे लोग
उन्होंने कहा, सिर्फ 'पद्मावत' पर ही नहीं बल्कि हर फिल्म के लिए सर्वोच्च अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि फिल्मों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए. इसलिए मुझे लगता है कि 'पद्मावत' इस समय समूचे फिल्म उद्योग के लिए खड़ी है क्योंकि रचनात्मकता अभिव्यक्त की आजादी होनी चाहिए. शाहिद कहते हैं, किसी को भी कोई फिल्म देखने के लिए मजबूर नहीं किया जाता, लेकिन किसी को भी फिल्म न देखने के लिए भी मजबूर नहीं किया जाना चाहिए और मुझे लगता है कि यही लोकतंत्र है.
शाहिद फिल्म 'पद्मावत' में महाराज रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में राजपूतों के गौरव को जिस तरह से पेश किया गया है उससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है. फिल्म में अपने पति के काम की प्रशंसा करते हुए मीरा ने कहा, मुझे लगता है कि फिल्म राजपूत संस्कृति और परंपरा को श्रद्धांजलि है.
'Padmaavati' ने फिर पहने पुराने कपड़े, रेखा ने दी थी दीपिका पादुकोण को ये साड़ी
उन्होंने कहा, मैं फिल्म में शाहिद द्वारा निभाए गए किरदार पर बेहद गर्व महसूस कर रही हूं. उन्होंने इस किरदर के साथ पूरा न्याय किया है. इस फिल्म में उन्हें देखना बहुत ही शानदार है. मैंने बिना किसी भेदभाव के महसूस किया है कि फिल्म में उन्हें देखना सबसे बेहतरीन है.
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shahid Kapoor, Padmaavat, Movie Released, Padmaavat Deepika Padukone, Deepika Padukone