विज्ञापन
This Article is From May 15, 2018

सौतेले भाई शाहिद कपूर के साथ रिश्तों पर बोलीं सना कपूर, बताया कब होती है फोन पर बात

शाहिद कपूर की सौतेली बहन सना कपूर का कहना है कि शाहिद कपूर जैसे देखभाल करने वाले, प्यार करने वाले भाई को पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं.

सौतेले भाई शाहिद कपूर के साथ रिश्तों पर बोलीं सना कपूर, बताया कब होती है फोन पर बात
सना कपूर और शाहिद कपूर
  • शाहिद कपूर के साथ रिश्तों पर बोलीं सना कपूर
  • शाहिद जैसा भाई मिलना सौभाग्य : सना कपूर
  • फिल्म 'खजूर पे अटके' में नजर आएंगी सना
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को अक्सर अपने सौतेले भाई-बहन ईशान खट्टर और सना कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. छोटे भाई ईशान की डेब्यू फिल्म को शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने जमकर प्रमोट किया. साथ ही वह सना कपूर के साथ फिल्म 'शानदार' में काम कर चुके हैं. आमतौर पर देखा जाता है कि सौतेले भाई-बहनों के रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट होती है, लेकिन शाहिद-ईशान और सना के रिश्ते इससे उलट है. हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट पर सना कपूर ने कहा है कि शाहिद कपूर जैसे देखभाल करने वाले, प्यार करने वाले भाई को पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं. 

शाहिद कपूर से पिता बनने के बारे में पूछा सवाल, तो बोले- 'अबे! IIFA की कॉन्फ्रेंस है बेटा...उसमें अभी 4-6 महीने बाकी हैं'

फिल्म 'शानदार' से पिता पंकज कपूर और भाई शाहिद कपूर के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली सना ने कहा, "शाहिद जैसा भाई पाकर मैं सच में खुशकिस्मत महसूस करती हूं. चूंकि, हमारे बीच उम्र का अंतर है, उन्होंने अपनी आंखों के सामने मुझे बड़ा होते देखा है, इसलिए वह मेरा बहुत ध्यान रखते हैं." 

शाहिद कपूर के भाई ने किया प्रभुदेवा से 'मुकाबला', VIDEO देखकर कहेंगे WOW

शाहिद कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग पर सना ने कहा, "साथ ही, वह परिवार के उन सदस्यों में से एक हैं, जिन्हें मैं कभी भी फोन कर अपनी वे बातें बता सकती हूं, जिसे मैं अपने माता-पिता के साथ साझा नहीं कर सकती, इसलिए वह मेरे दोस्त भी हैं. वह प्यार करने वाले भाइयों में से हैं."

घर की बालकनी पर शाहिद कपूर ने किया एलियन के साथ डांस कॉम्पटीशन, 47 लाख बार देखा गया Video

बता दें, शाहिद कपूर एक्ट्रेस नीलिमा अाजमी और पंकज कपूर के बेटे हैं. पंकज से तलाक के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी की थी, जोड़ी के बेटे का नाम ईशान खट्टर है. वहीं, नीलिमा से अलग होने के साथ पंकज कपूर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से शादी की, इनकी एक बेटी हैं सना कपूर. बता दें, सना आगामी फिल्म 'खजूर पे अटके' में नजर आएंगी, जो 18 मई को रिलीज हो रही है.

VIDEO: शाहिद कपूर से खास मुलाकात

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com