विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

शाहीन बाग में यूं धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी, तो बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- यह संकट हमें एक साथ...

दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन जारी है. यहां पर बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से CAA के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है. यहां कुछ इस अंदाज में मनाई गई लोहड़ी.

शाहीन बाग में यूं धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी, तो बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- यह संकट हमें एक साथ...
बॉलीवुड डायरेक्टर ने पोस्ट किया शाहीन बाग में लोहड़ी सेलिब्रेशन का वीडियो
  • शाहीन बाग में मनाई गई लोहड़ी
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • बॉलीवुड डायरेक्टर का यूं आया रिएक्शन
नई दिल्ली:

दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन जारी है. यहां पर बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से CAA के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है. खास यह है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भाईचारे की कई तरह की मिसालें भी देखने को मिल रही हैं. ऐसी ही मिसाल लोहड़ी के त्योहार पर भी नजर आई. बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर  ने लोहड़ी (Lohri) का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लोग लोहड़ी मनाते नजर आ रहे हैं. ओनिर (Onir) ने यह वीडियो शाहीन बाग का बताया है और इस बात पर खुशी जताई है कि किस तरह से हम वापस उसी चीज को हासिल कर रहे हैं जिसे हम पीछे छोड़ते जा रहे थे, यानी आपसी भाईचारा.


दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में लोहड़ी के जश्न का यह वीडियो शेयर करते हुए बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने लिखा, 'शाहीन बाग में लोहड़ी. कई बार मुझे लगता है कि यह संकट हमें उन खोई हुई चीजों की ओर लेकर जा रहा है जिन्हें हमने 'मैं'  और 'तुम' के चक्कर में भुला दिया था. यानी हम. हम यहां एकजुटता का जश्न मना रहे हैं. उम्मीद करता हूं कि हमारी पूजा के स्थल भी अपने दरवाजे उनके लिए खोलेंगे और जाति, धर्म तथा लिंग के बंधनों को तोड़ेंगे.' इस तरह शाहीन बाग के इस वीडियो से ओनिर ने उम्मीद की एक किरण देखी है.

बता दें कि कि सरकार के नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी थी. जिसके बाद से शाहीन बाग में महिलाओं के नेतृत्व में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं, शांतिपूर्ण तरीके से विरोध को अंजाम दे रहे हैं. कड़ाके की ठंड के बावजूद यह लोग सीएए का लगातार विरोध कर रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaheen Bagh, Lohri Celebration In Shaheen Bagh, Shaheen Bagh CAA Protests, Bollywood Director Onir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com