विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2023

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख खान, वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शन

शाहरुख खान मुंबई लौट आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख खान, वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शन
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख खान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट और सर्जरी की अफवाहों ने फैंस को परेशान कर दिया था. हालांकि उनकी मैनेजर ने इन सारी खबरों को मनगढ़ंत बताया था. लेकिन अब जवान एक्टर मुंबई लौट आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और एसआरके के ठीक होने की बात कह रहे हैं. पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्टर शाहरुख खान वीडियो में शाहरुख खान को ब्लू स्वेटशर्ट और लाइट ब्लू जींस में बॉडीगार्ड के साथ निकलते हुए देखा जा सकता है. वह वीडियो में एकदम ठीक-ठाक नजर आ रहे हैं, जिसके कारण फैंस ने राहत की सांस ली है. 

इसके अलावा एक वीडियो में किंग खान की बैटर हाफ यानी गौरी खान और छोटे बेटे अबराम खान नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लगता है कि वह शाहरुख खान के साथ मुंबई लौटे हैं.  

गौरतलब है कि बीते दिन शाहरुख खान को लेकर खबरें आई थीं कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उन्हें चोट लग गई है और उनकी सर्जरी भी हुई है. लेकिन शाहरुख खान की मैनेजर ने एनडीटीवी को जानकारी दी है, उनके मुताबिक यह खबरें पूरी तरह से फेक हैं. साथ ही उन्होंने बताया है कि यह मनगढ़ंत हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. 

विक्की कौशल, करण जौहर और अन्य लोग 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' की रैप अप पार्टी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan At Mumbai, Shah Rukh Khan  airport, Shah Rukh Khan  accident, Shah Rukh Khan  surgery, Bollywood News, Jawan, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com