विज्ञापन

घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो 

मनोज बाजपेयी ने घूसखोर पंडत विवाद पर कहा, हमने यह उम्मीद नहीं की थी. लेकिन जब यह हुआ तो दो दिन में हमें माफी मांगनी पड़ी. 

घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो 
मनोज बाजपेयी ने कहा- लोगों ने ट्रोल किया मेरी फैमिली को गाली दी

मनोज बाजपेयी पिछले दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर खूब चर्चा में रहे, जिसके कारण उन्हें धमकियां और लोगों की अभद्र भाषा का भी सामना करना पड़ा. इसके चलते मेकर्स ने माफी भी मांगी और टाइटल बदलने का फैसला किया. वहीं अभी इस फिल्म का टाइटल रिलीज किया जाना है. इसी को लेकर हाल ही में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कहा, हमने उम्मीद नहीं की थी. लेकिन जब ये हुआ तो दो दिन में हमने माफी मांग ली थी. 

मनोज बाजपेयी ने कहा- टाइटल बदलना कोई बहुत बड़ी बात नहीं होगी

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा,  अगर कोई बात किसी को इतनी ज्यादा ठेस पहुंचा रही है तो हम जैसे क्रिएटिव लोग हमेशा अपने तरीके सुधारने या खुद को ठीक करने के लिए मौजूद हैं.मुझे पर्सनली लगता है कि टाइटल बदलना कोई बहुत बड़ी बात नहीं होगी. हम क्रिएटिव लोग हैं, हम दस अलग-अलग टाइटल सोच सकते हैं और वे सभी उतने ही रोमांचक होंगे.

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 62 साल पुराना वो कालजयी गाना, मनोज कुमार के कहने पर डायरेक्टर ने सुना तो डायरेक्टर सिर पर जूता मारने के लिए था तैयार

घूसखोर पंडित के बारे में 

इसी साल फरवरी में नेटफ्लिक्स की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म घूसखोर पंडत का ऐलान किया गया था, जिसे रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है. वहीं नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज उठी और राजनेताओं और कुछ संस्थाओं ने इसे कास्ट से जोड़ा और उन्हें ऑफेंसिव लगा. बात यहां तक पहुंच गई कि एफआईआर तक दर्ज हो गई. वहीं मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया और टाइटल को बदलने के लिए कहा गया. 

धमकियां मिलने पर भी घूम रहे थे मनोज बाजपेयी

घूसखोर पंडत का नाम बदले पर मनोज बाजपेयी ने कहा, “क्या हम पर इसका असर पड़ा? कुछ समय के लिए. जब ​​तक हमने अपनी पोस्ट नहीं डाली थी, तब तक हम हालात का जायजा ले रहे थे. बिना मेंटली ज्यादा प्रभावित हुए. लेकिन मुझे आपको यह बताना होगा कि जब मुझे धमकियां मिल रही थीं, तब भी मैं बिना किसी डर के लगातार सफर कर रहा था. जब लोग आपको ट्रोल करते हैं. आपको गालियां देते हैं और आपके परिवार को भी इस पूरे मामले में घसीटते हैं तो मुझे उनके लिए हमदर्दी महसूस होती है.”

ट्रोलर्स को इग्नोर करते हैं मनोज बाजपेयी

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर मनोज बाजपेयी ने कहा, यह फिल्म किसी और बारे में है. लेकिन मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर 
लोग बहुत बेसब्र हो गए हैं. वे किसी भी सब्जेक्ट की पूरी जानकारी लिए बिना ही अपनी राय देने के लिए उतावले और बेचैन रहते हैं. मैं एक ऐसा इंसान हूं, जिसे ज्ञान पाना चाहता है. मैं एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति हूं और मेरा उन लोगों से बहस करने का न तो कोई इरादा है, न ही मेरे पास उतनी एनर्जी और समय है, जो अपनी राय को लेकर इतने बेसब्र रहते हैं या जो खुद उस सब्जेक्ट के बारे में जानने की कोशिश भी नहीं करते.  तो फिर उनसे बहस क्यों की जाए? उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो, जिन्हें तुम्हें कीचड़ में घसीटना पसंद है." 

ये भी पढे़ं- बॉबी देओल की शादी की 4 फोटो, 2 तो धर्मेंद्र ने की थीं शेयर, एक में दिखीं मां प्रकाश कौर, मनाई 30वीं वेडिंग एनिवर्सरी

मनोज बाजपेयी की नई पिल्म

घूसखोर पंडत को लेकर चर्चा में रहे मनोज बाजपेयी फिलहाल अपनी नई फिल्म "गवर्नर: द साइलेंट सेवियर" की रिलीज का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com