32 साल पहले आई थी ऐसी फिल्म, 4 करोड़  में बनी मूवी ने कमाए 103 करोड़, लंदन के चौक पर हीरो- हीरोइन की लगाई गई प्रतिमा, मिले थे 11 अवॉर्ड

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे यानी डीडीएलजे 1995 में रिलीज हुई थी. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने लिखा और निर्देशित किया है.  फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने राज और सिमरन की भूमिका निभाई है, जो दो युवा अप्रवासी भारतीय हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
32 साल पहले आई थी ऐसी फिल्म, 4 करोड़  में बनी मूवी ने कमाए 103 करोड़
नई दिल्ली:

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे यानी डीडीएलजे 1995 में रिलीज हुई थी. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने लिखा और निर्देशित किया है.  फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने राज और सिमरन की भूमिका निभाई है, जो दो युवा अप्रवासी भारतीय हैं और अपने दोस्तों के साथ यूरोप की छुट्टियों के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. राज, सिमरन के परिवार को मनाने की कोशिश करता है ताकि दोनों शादी कर सकें, लेकिन सिमरन के पिता ने बहुत पहले ही अपने दोस्त के बेटे से उसका हाथ तय कर दिया है.

DDLJ में आशा भोसले का गाना 
आशा भोसले के करियर का एक बेहद दिलचस्प किस्सा मशहूर रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और इसके गाने "जरा सा झूम लूं मैं" से जुड़ा है. बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने को अपने अंतिम रूप तक पहुंचने के लिए काफी रचनात्मक संघर्ष से गुजरना पड़ा था. निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने इसकी शुरुआती धुन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इसमें वह एनर्जी नहीं है, जिसकी फिल्म की कहानी और पर्दे पर चल रहे हालात को जरूरत थी. मशहूर संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित ने कई अलग-अलग वर्जन पर काम किया, लेकिन प्रोडक्शन के दौरान इसे मंजूरी मिलने में लगातार देरी होती रही.

 
अंतिम वर्जन तक कैसे पहुंचा गाना 

गाना बनाने की इस प्रक्रिया में कई रातें जागकर काम करना पड़ा और अचानक मिली प्रेरणाओं का भी बड़ा योगदान रहा.  संगीतकार जतिन पंडित ने बताया कि गाने की धुन उन्हें आधी रात को तब सूझी, जब वे सो रहे थे. वे तुरंत उठे और उस विचार को रिकॉर्ड कर लिया. उन्होंने इस धुन को 'जीवंत' और 'कालजयी' बताया, जो फिल्म के उस मजेदार सीन के लिए बिल्कुल सटीक थी, जहां शराब पीने के बाद किरदार की भावनाओं में एक बदलाव आता है. कई कोशिशों के बाद, टीम ने आखिरकार निर्माताओं को गाना दोबारा सुनने के लिए मना लिया और धीरे-धीरे इस वर्जन को मंजूरी मिल गई.

Advertisement

आशा भोसले और अभिजीत भट्टाचार्य का जादू
इस गाने की अंतिम रिकॉर्डिंग में आशा भोसले और अभिजीत भट्टाचार्य की आवाजें शामिल थीं, जिनकी एनर्जी ने पूरे संगीत में जान डाल दी. दिवंगत गीतकार आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए बोलों ने एक ऐसा चंचल और रोमांटिक माहौल तैयार किया, जो पर्दे पर शाहरुख खान और काजोल की मौजूदगी के साथ एकदम सटीक बैठता था. पूरा होने के बाद इस गाने को प्रोडक्शन टीम से बहुत तारीफ मिली, जिसमें दिवंगत यश चोपड़ा और उनकी पत्नी दिवंगत पाम चोपड़ा भी शामिल थे. शाहरुख खान ने भी गाना सुनने के बाद इसकी तारीफ की, जिसके बाद इसे फिल्म में शामिल किया गाया. 

यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli Vs Prahaar Box Office Collection Day 3: पहले वीकेंड पर नई नवेली निकली आगे, प्रहार ने छापे इतने करोड़ 

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के बारे में और जानें
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी और यह आदित्य चोपड़ा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी. इस फिल्म में सात गाने थे, जो बहुत लोकप्रिय हुए. लगभग 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 103 करोड़ रुपये की कमाई की और एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म ने कुल 11 पुरस्कार जीते, जिनमें 1 राष्ट्रीय पुरस्कार और 10 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं. इसके साथ ही, इस फिल्म का संगीत भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा सराहे जाने वाले संगीत एल्बमों में से एक बन गया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
CCTV में भागते दिखे लॉरेंस के गुर्गे नया वीडियो आया सामने !
Topics mentioned in this article
Shah Rukh Khan Kajol
Shah Rukh Khan Kajol Duet
Shah Rukh Khan Kajol Film
Shah Rukh Khan Kajol Movie List
Shah Rukh Khan Kajol Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं