विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2020

शाहरुख ने नए साल के मौके पर भी नहीं की फिल्म अनाउमसमेंट, तो ट्विटर पर आ गई रिएक्शन की बाढ़...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने नए साल के मौके पर भी अपनी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है, अब फैन्स के सब्र का बांध टूट गया है और वह ट्विटर पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं.

शाहरुख ने नए साल के मौके पर भी नहीं की फिल्म अनाउमसमेंट, तो ट्विटर पर आ गई रिएक्शन की बाढ़...
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
  • शाहरुख खान के फैन्स ने फिर की उनसे अपील
  • शाहरुख की अगली फिल्म के ऐलान पर फैन्स का आया रिएक्शन
  • ट्विटर पर फैन्स ने यूं किया रिएक्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के 'किंग' यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैन्स उनकी फिल्म के ऐलान का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल के पहले दिन एक बार फिर ट्विटर पर हैशटैग #SRK ANNOUNCE YOUR NEXT ट्रेंड कर रहा है. फैन्स एक बार फिर शाहरुख खान से अपनी अगली फिल्म का ऐलान करने की अपील कर रहे हैं, कुछ लोग तो 'किंग ऑफ रोमांस' को धमकी तक दे रहे हैं. बता दें, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. आनंद एल राय की 'जीरो (Zero)' के बाद शाहरुख खान ने कोई फिल्म साइन नहीं की. इस वजह से फैन्स शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Twitter) की अगली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं.

स्टेज पर लड़खड़ाकर गिरने वाली थीं सारा अली खान, तभी कार्तिक आर्यन ने यूं संभाला- देखें Video

 बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फैन्स की एक्साइटमेंट को देखते हुए अपने 54वें जन्मदिन पर ये ऐलान किया था कि वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म का ऐलान करेंगे. हालांकि, अभी तक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Twitter) ने अपनी अगली फिल्म का कोई ऐलान नहीं किया है. इस बात से शाहरुख खान के फैन्स काफी नाराज हैं. एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "चैंबूर से बांद्रा तक पैदल चलकर जाऊंगा, मन्नत तक, प्रभु बस एनाउंसमेंट कर दे." 

दिशा पटानी ने कड़ाके की ठंड में अपनाया यह लुक, खूब वायरल हो रहा Video


एक यूजर ने शाहरुख (Shah Rukh Khan) को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "शाहरुख खान हम आपको बड़े पर्दे पर खूब मिस कर रहे हैं. प्लीज वापस आ जाओ शाहरुख. हम आपको बहुत याद करते हैं. हम आपके साथ बड़े हुए हैं, आपके बिना बॉलीवुड वैसा नहीं रहेगा." वहीं बता दें, थोड़े दिनों पहले ट्विटर पर #WeWantAnnouncementSRK हैशटैग ट्रेंड कर रहा था. इस दौरान एक फैन ने शाहरुख को आत्महत्या तक करने की धमकी दी थी. हालांकि, अब देखना होगा कि ये नया साल शाहरुख खान के फैन्स के लिए क्या नई उम्मीदें लेकर आता है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Fans Reaction, Shah Rukh Khan Next Film Announcement, #SRK Annouce Your Next Trending On Twitter, #SRK Annouce Your Next, SRK, Shah Rukh Khan Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com