17 वर्षीय बेटी सुहाना के साथ पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान (51)
- पिता शाहरुख के साथ रेस्टोरेंट अर्थ की लॉन्चिंग पार्टी में पहुंचीं सुहाना
- मां गौरी खान की डिजाइन को सपोर्ट करती दिखीं सुहाना खान
- हर्वे लेजर की ऑरेंज ड्रेस में आईं नजर
नई दिल्ली:
गौरी खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. शाहरुख जैसे सुपरस्टार की पत्नी होने के बावजूद उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है. निर्माता होने के साथ-साथ वे मशहूर इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. उन्होंने बी-टाउन के कई पॉपुलर स्टार्स के अलावा कई रेस्टोरेंट डिजाइन किए हैं. रविवार रात गौरा खान द्वारा डिजाइन की गई रेस्टोरेंट अर्थ को लॉन्च किया गया. यहां गौरी के काम की सराहना करने के लिए शाहरुख खान पहुंचे. शाहरुख यहां बेटी सुहाना के साथ नजर आए और बाप-बेटी की इस खूबसूरत जोड़ी ने मीडिया की सारी अटेंशन अपनी और बटोर ली.
यूं तो करन जौहर, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनम कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर समेत बी-टाउन के कई चेहरे इस पार्टी में पहुंचे. लेकिन मीडिया का पूरा ध्यान सुहाना खान की ओर रहा. 17 साल की सुहाना पिता शाहरुख खान के साथ वेन्यू में पहुंचीं. इस दौरान शाहरुख ने ब्लैक सूट पहना जबकि सुहाना डिजाइनर हर्वे लेजर की ऑरेंज शर्ट ड्रेस में नजर आईं. यह आउटफिट सुहाना पर बेहद जच रहा था.
ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने पार्टी की एक इनसाइड तस्वीर साझा की है, जिसमें सुहाना अपनी मां गौरी खान के साथ नजर आ रही हैं.
इसमें कोई शक नहीं है कि सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार बेटियों में से एक हैं. पिछले दिनों सुहाना की दोस्तों के साथ फोटो वायरल हुई थी. इसमें सुहाना अपनी दो खास फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखी थीं. इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर में सुहाना, अनन्या और शनाया तीनों ने ही स्विमसूट पहन रखा था.
गौरतलब है कि शाहरुख ने गौरी छिब्बर (अब खान) से 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की थी. जोड़ी के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ. 2000 में शाहरुख-गौरी ने बेटी सुहाना का स्वागत किया. शाहरुख ने जुलाई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी.
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shah Rukh Khan, Suhana Khan, Star Daughters, Celebrity Kids, Gauri Khan, Arth, Arth Restaurant Mumbai, Gauri Khan Designs