विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

Secret Superstar: किसी ने माना रंगीला कोई बोला बदतमीज, जानें कैसे शक्ति कुमार बने आमिर खान

आमिर खान ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दिख रहा है कि वह किस तरह फिल्म 'दंगल' के गंभीर महावीर फोगट से 'सीक्रेट सुपरस्टार' के शक्ति कुमार बन गए हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मेरी मुश्किल भूमिकाओं में से एक."

Secret Superstar: किसी ने माना रंगीला कोई बोला बदतमीज, जानें कैसे शक्ति कुमार बने आमिर खान
'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी.
  • 'सीक्रेट सुपरस्टार' में शक्ति कुमार का किरदार निभाएंगे आमिर खान
  • कैरेक्टर के बारे में बोले आमिर- मेरी मुश्किल भूमिकाओं में से एक
  • 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी
नई दिल्ली: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के साथ-साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में उन्होंने शक्ति कुमार नाम के सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर का मस्तमौला किरदार निभाया है, जिनके कपड़े, दाढ़ी, स्टाइल सब कुछ यूनीक है. पर्दे पर भले ही वह बेहतरीन और परफेक्ट नजर आ रहे हों, लेकिन आमिर की मानें तो शक्ति कुमार नाम के शख्स का रंगीन किरदार निभाना उनके लिए बेहद मुश्किल था. आमिर ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दिख रहा है कि वह किस तरह फिल्म 'दंगल' के गंभीर और सिद्धांतवादी महावीर फोगट से 'सीक्रेट सुपरस्टार' के शक्ति कुमार बन गए हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मेरी मुश्किल भूमिकाओं में से एक."

पढ़ें: GQ Awards: जब रणवीर सिंह Met अनुष्‍का शर्मा और आमिर खान
साढ़े तीन मिनट का यह वीडियो सिंगर और एक्ट्रेस मोनाली ठाकुर के साथ शुरू होता है, जिसमें वह कहती हैं उन्हें फिल्म में आमिर का लुक पसंद आया. फिल्म में इंसिया की भूमिका निभा रहीं जायरा वसीम ने आमिर के किरदार पर टिप्पणी की, 'अजीब जूते और जींस'. उनके सह-कलाकार महर विज ने कहा कि अजीब दाढ़ी है. कोरियोग्राफर अनिल मेहता इसे रंगीला कैरेक्टर तो एक्ट्रेस सनाया मल्होत्रा आमिर के कैरेक्टर को बदतमीज बता रही हैं.



इसी वीडियो में उनकी हेयर डिजाइनर एवन कांट्रैक्टर ने दावा किया कि आमिर का यह अंदाज लोगों को हंसा देगा और रुला भी देगा. इस तरह की भूमिका उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई. यह बेहद जिंदादिल किरदार है.

पढ़ें: लीक हुआ आमिर खान का लुक, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कुछ इस अंदाज में आएंगे नजर

आमिर के किरदार के बारे में निर्माता और उनकी पत्नी किरण राव ने कहा, "वह संगीत निर्देशक हैं, जिनका वक्त खराब चल रहा है. इस तरह का किरदार रोजाना नहीं लिखे जाते." आमिर ने कहा, "मुझे बड़ा मजा आया क्योंकि पागल किस्म का किरदार है." 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Thugs Of Hindostan, Secret Superstar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com