- सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
- एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करती आईं नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सारा अली खान की जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर वन' (Coolie No. 1) भी रिलीज होने वाली हैं. वहीं, हाल ही में सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. हालांकि, खास बात यह है कि वीडियो में सारा अली खान साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ जिम में एक्सरसाइज कर रही हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और धनुष (Dhanush) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक्टर्स किस तरह खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा, "ट्रेनिंग विद थलाइवा." एक्ट्रेस सारा अली खान और धनुष के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ 'कुली नंबर वन' (Coolie No. 1) में मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी. हाल ही में सारा ने कुली नंबर वन से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन का अलग-अलग कैरेक्टर देखने को मिल रहा है तो वहीं सारा अली खान मराठी लड़की के लुक में नजर आ रही हैं. इसके अलावा सारा अली खान जल्द ही अतरंगी रे में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और एक्टर धनुष के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं