विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2020

सारा अली खान ने शेयर की गोवा की तस्वीरें, नए अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Photos

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी गोवा की तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं.

Also Read in
सारा अली खान ने शेयर की गोवा की तस्वीरें, नए अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Photos
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने शेयर की फोटो
  • सारा अली खान की तस्वीरें वायरल
  • इंस्टाग्राम पर गोवा की तस्वीरें शेयर कीं
  • खूब वायरल हो रही है फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में अपनी गोवा की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इस दौरान उनके साथ भाई इब्राहिम खान (Ibrahim Khan) भी मौजूद रहे. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. सारा अली खान (Sara Ali Khan) की इन फोटो पर बॉलीवुड सेलेब्स सहित फैन्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. जरीन खान ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया है. उन्होंने लिखा: "बहुत ही अच्छी फैमिली है." वायरल हो रही एक फोटो में सारा अली खान बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं और साथ में इब्राहिम खान भी मौजूद हैं.

Bhojpuri Video Song: खेसारी लाल यादव के नए होली सॉन्ग का धमाका, ढाई करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) की इन तस्वीरों को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इन फोटो में सारा अली खान का लुक काफी अलग नजर रहा है. इससे पहले सारा अली खान के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे थे, जिसमें वह 'कुली नंबर 1' की बाकी टीम के साथ नजर आ रही थीं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब सारा अली खान की फोटो या वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हो. इससे पहले सारा ने मालदीव की तस्वीरें शेयर की थी, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

कपिल शर्मा के शो पर धर्मेंद्र बनकर आए कृष्णा, तो कॉमेडी किंग ने यूं उड़ाया मजाक- देखें मजेदार Video

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) हाल ही में फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) में नजर आई हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई 'लव आजकल' ने पहले दिन धमाकेदार कमाई करते हुए 12 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा सारा अली खान जल्द ही 'कुली नंबर वन' और 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photos, Sara Ali Khan Pics, Sara Ali Khan Goa Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com