विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2019

सारा अली खान मम्मी के साथ पहुंचीं डोसा खाने तो पूछ बैठीं ऐसा सवाल, अमृता सिंह ने छिपाया मुंह- देखें Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो बहुत ही कमाल का है. इस वीडियो में सारा अली खान ने विशाल डोसा दिखाया है, और उनकी मम्मी मुंह छिपाए नजर आ रही हैं.

सारा अली खान मम्मी के साथ पहुंचीं डोसा खाने तो पूछ बैठीं ऐसा सवाल, अमृता सिंह ने छिपाया मुंह- देखें Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का मॉम अमृता सिंह संग वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • मम्मी के साथ डोसा खाने पहुंचीं थी अमृता सिंह
  • सारा ने बनाया मम्मी का वीडियो
नई दिल्ली:

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो बहुत ही कमाल का है. इस वीडियो में सारा अली खान ने विशाल डोसा दिखाया है, और उनकी मम्मी मुंह छिपाए नजर आ रही हैं. इस तरह सारा अली खान का डोसे वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक विशाल डोसा नजर आ रहा है, और अमृता सिंह (Amrita Singh) कैमरे से मुंह छिपा रही हैं. इस वीडियो में सारा अली खान (Sara Ali Khan) नजर नहीं आ रही हैं, बल्कि वे वीडियो बना रही हैं, और मम्मी अमृता सिंह से पूछ रही हैं कि मम्मी आज आपको हुआ क्या है जो इस तरह खा रही हैं. जबकि अमृता सिंह ने मुंह छिपा रखा है. 

Durga Puja 2019: मां के दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, रानी मुखर्जी और काजोल भी आईं नजर- देखें Pics

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनास की शादी को लेकर बताई बड़ी बात, कहा-हमारी शादी...

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा हैः 'जब मैं और मम्मी खाने के लिए बाहर गईं, हमें डाइट की कोई परवाह नहीं थी. इस तरह खाना कोई आसान काम नहीं है. फूड कंपीटीटर्स को भी पसीने आ जाएंगे.' इस तरह सारा अली खान इस वीडियो में मॉम अमृता सिंह के साथ मजाक करती नजर आ रही हैं. अमृता और सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

War Box Office Collection Day 5: सलमान खान की फिल्म को पछाड़ कर आगे बढ़ी 'वॉर', किया चौंकाने वाला कलेक्शन

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने 'केदारनाथ' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था, और उनकी रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिम्बा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. सारा अली खान की आने वाली फिल्मों में कार्तिक आर्यन के  साथ 'लव आज कल 2' और वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' है. इस तरह सारा अली खान को अलग-अलग अंदाज में बॉक्स ऑफिस पर धमाल करते देखा जा सकेगा.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Viral Video, Amrita Singh, Sara Ali Khan Amrita Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com