विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2018

'टिप टिप बरसा पानी' पर सपना चौधरी और अर्शी खान ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

अर्शी खान और सपना चौधरी की 'बिग बॉस-11' में नजर आई दुश्मनी अभी तक जेहन से निकल नहीं है.

'टिप टिप बरसा पानी' पर सपना चौधरी और अर्शी खान ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
सपना चौधरी और अर्शी खान
  • सपना और अर्शी ने किया डांस
  • 'टिप टिप बरसा पानी' पर नाचीं
  • वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: अर्शी खान और सपना चौधरी की 'बिग बॉस-11' में नजर आई दुश्मनी अभी तक जेहन से निकल नहीं है. दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता था और सपना चौधरी तो अर्शी का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करता थी. लेकिन घर से बाहर आने के बाद से दोनों की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है. आए दिन दोनों के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं. हाल ही में सपना चौधरी के भाई की शादी संपन्न हुई है और इस शादी के कई वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं.

भाई की शादी में ढोल पर यूं जमकर नाचीं सपना चौधरी, वीडियो हुआ वायरल

अर्शी खान और सपना चौधरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों 'टिप टिप बरसा पानी' पर मस्त अंदाज में नाच रही हैं. सपना चौधरी का डांस का अपना अंदाज है और अर्शी खान का अपना. अर्शी के एक्सप्रेशंस और डांस दोनों कमाल का है और सपना चौधरी भी भरपूर मस्ती करती नजर आ रही हैं. सपना चौधरी के भाई की शादी पर 'बिग बॉस 11' में उनके साथ घर में रहे कई सेलेब्रिटी और कॉमनर आए थे.
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


'तेरे ठुमके सपना चौधरी' गाने ने मचाई सनसनी, हरियाणवी डांस का जबरदस्त तड़का

वैसे भी सपना चौधरी अपने डांस शो से लेकर बिग बॉस और अब बॉलीवुड तक पहुंच गई हैं. अभय देओल और पत्रलेखा की फिल्म 'नानू की जानू' में सपना चौधरी नजर आ रही है. फिल्म में सपना चौधरी एक स्पेशल नंबर कर रही हैं और यह गाना उन्हीं पर आधारित है. 'वीरे की वेडिंग' में भी सपना चौधरी ने एक सॉन्ग में जबरदस्त डांस किया था.


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Arshi Khan, Tip Tip Barsa Paani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com