आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की नई फिल्म संयोग का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक बार फिर भोजपुरी की इस सुपरस्टार स्टोरी को परदे पर देखा जा सकता है. संयोग एक फैमिली ड्रामा है और उसकी शूटिंग विदेश में की है. इस तरह देसी सिनेमा के तार अब विदेश से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं. संयोग मूवी की कहानी सात समंदर पार की है, इसलिए फिल्म में विदेशी सरजमीं बैकग्राउंड में शानदार नजर आ रही है. फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा हैं और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं. फिल्म को लेकर अभय सिन्हा ने कहा कि हमारा मकसद हमेशा एक स्वास्थ्य मनोरंजन के साथ भोजपुरी सिनेमा के ग्राफ को आगे बढाना रहा है. उसी कड़ी में फिल्म 'संयोग' भी है.
नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव की 'ढोईहा तू बोझा, बनाइब हम रिल' वीडियो की धूम
संयोग का ट्रेलर 4 मिनट और 13 सेकंड का है. इस फिल्म में एक बार फिर से भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म में संजय पांडेय का भी अलग अंदाज दिख रहा है. फिल्म की कहानी शुरू होती है विदेशी धरती पर, जहां दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी मां के लिए आते हैं. इसी बीच उनकी मुलाकात आम्रपाली दुबे से होती है, जो विदेश में रहने वाली लड़की है, लेकिन उसका ओरिजिन भी भोजपुरी है. फिर कहानी आगे बढती है और ऐसा कुछ होता है कि देख कर दर्शक सरप्राइज्ड हो जाने वाले हैं. फिल्म में एक्शन भी देखने को मिलेगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
संयोग का ट्रेलर रिलीज
संयोग को लेकर निरहुआ ने कहा कि मनोरंजन का हर पहलु हमारी फिल्म 'संयोग' में दर्शकों को मिलेगा. रोमांस, संवेदना, फाइट, दिल छू लेने वाले गाने इस फिल्म की ख्याति को आगे बढ़ाने वाले हैं. फिल्म के लिए हम सभी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि अभय सिन्हा के बैनर से फिल्म करना बेहद रोमंचाकरी होता है. निर्माता के रूप में भोजपुरी सिनेमा और ऑडियंस के लिए उनका विजन क्लियर है. वहीं, आम्रपाली को लेकर कहा कि वे अच्छी अभिनेत्री और बेजोड़ इंसान है. फिल्म में एक बार फिर से हम दोनों मिलकर धमाल मचाते नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं