विज्ञापन

समीर रंजन ने इस फिल्म के 10 घंटों में लिखे 10 गाने, सोनू निगम, शान, केके और सुखविंदर सिंह ने दी आवाज, रोमांटिक लोगों की बनी पहली पसंद

लेजेंड्री लिरिसिस्ट समीर अंजान ने इंडियन आइडल में उस फिल्म के गानों को लिखने का जिक्र किया, जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत आई. 

समीर रंजन ने इस फिल्म के 10 घंटों में लिखे 10 गाने, सोनू निगम, शान, केके और सुखविंदर सिंह ने दी आवाज, रोमांटिक लोगों की बनी पहली पसंद
10 घंटे में 10 गाने तैयार, 25 साल बाद भी रोमांस के प्रेमियों के लिए हैं हिट
नई दिल्ली:

रोमांटिक फिल्म के रोमांटिक गाने बरसात के इस मौसम में लोग खूब सुनते हैं. वहीं 25 साल पहले आई रोमांटिक फिल्म, जिसमें 10 गाने थे. उसे आज भी फैंस का खूब प्यार मिलता है. इसी फिल्म का जिक्र हाल ही में इंडियन आइडल के मंच पर लेजेंड्री लिरिसिस्ट समीर अंजान ने किया और बताया कि उन्होंने 25 साल पहले जिस रोमांटिक फिल्म के गाने 10 घंटे में तैयार किए थे वह आज भी फेमस हैं. खास बात यह है कि इन गानों को केके, शान, सोनू निगम और सुखविंदर सिंह ने आवाज दी थी. हम बात कर रहे हैं 2001 में रिलीज हुई रहना है तेरे दिल में की. 

समीर रंजन के लिए चैलेंज था गाने तैयार करना

समीर रंजन ने कहा, सच बताऊं तो रहना है तेरे दिल में मेरे लिए बहुत ही चैलेंजिंग फिल्म थी. वाशु भगनानी जी के साथ मैं बहुत सारी फिल्में कर रहा था. म्यूजिक डायरेक्टर हैरिस जयराज साउथ में थे और मुंबई आने के लिए तैयार नहीं थे. वाशु जी ने मुझसे कहा कि फिल्म नए लड़के और नए लड़की को लेकर बन रही है. इसलिए आपको साउथ आना पड़ेगा. मैंने कहा, सवाल ही पैदा नहीं होता. मैं इतना बिजी था कि अगर एक घंटे के लिए भी मुंबई से बाहर निकलता तो इधर उधर दस गाने छूट जाते. फिर मैंने कहा, एक काम करिए, संडे सुबह की टिकट निकालिये, लेकिन शर्त यह है कि मैं रात को वापस आ जाऊंगा. जितने गाने हो सके उतने कर लेंगे. वरना फिर मैं नहीं कर पाऊंगा. 

ये भी पढ़ें- कॉलेज के स्टूडेंट सिर्फ इस गाने को देखने के लिए आते थे थिएटर, फिल्म को डिस्ट्रिब्यूटर्स ने सिरे से था नकारा, आज बना क्लासिक

10 घंटों में 10 गाने किए तैयार 

आगे गाने लिखे जाने के बारे में कहा, तकरीबन 10 गाने थे उस फिल्म में. सुबह 10 बजे से लेकर 8 बजे तक मैंने सारे गाने कम्पलीट किए और उसी रात मुंबई वापस आ गया. आज जब पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है उस एल्बम की मेहनत सफल हुई क्योंकि उसका म्यूजिक आज भी उतना पसंद किया जाता है जितना 25 साल पहले किया जाता था. 

रहना है तेरे दिल में के बारे में 

आर माधवन, सैफ अली खान और दीया मिर्जा की रहना है तेरे दिल में हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे गौतम वासुदेव मेनन ने लिखा और डायरेक्ट किया था. यह डायरेक्टर की तमिल फिल्म मिन्नाले, जो उसी साल रिलीज हुई थी उसका रीमेक है. फिल्म फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर औसत थी. लेकिन इसके गाने रहना है तेरे दिल में, ओह मामा मामा, कैसे मैं कहूँ तुझसे, जरा जरा, बोलो बोलो, दिल को तुमसे, सच कह रहा है, चुराया चुराया खूब पॉपुलर हुआ. 

ये भी पढ़ें- आरडी बर्मन का क्लासिक गाना, टीवी सीरियल का बना टाइटल ट्रैक, श्रेया घोषाल ने खूबसूरत आवाज में गाया, आज तक नहीं भूले फैंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rehna Hai Tere Dil Mein, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com