- सामन्था अक्किनेनी का वर्कआउट वीडियो
- सामन्था अक्किनेनी ने नवरात्रि पर की खास तैयारी
- पीले रंग के सूट में सामन्था अक्किनेनी का वीडियो हुआ वायरल
साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) इस फेस्टिव सीजन कुछ खास करने जा रही हैं. जैसा कि आपको पता है अभी नवरात्रि चल रहे हैं और इस खास मौके पर सामंथा अक्किनेनी ने भी काफी कुछ प्लान किया है. हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फेस्टिव सीजन पर अपने प्लान का खुलासा किया है. इस वीडियो में सामंथा तरह- तरह के ड्रेस बदलकर देखती हैं कि आखिर किस ड्रेस में वह ज्यादा खूबसूरत लगेंगी. सामंथा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सामंथा इस वीडियो में पीले रंग की ड्रेस में भी नजर आती हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अकसर वह अपनी ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, वर्कआउट वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं.
बता दें कि सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की बहू हैं. उन्होंने नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी रचाई थी. दोनों की जोड़ी टॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है. सामंथा ने 'ये मैया चेसवे', 'रंगस्थलम', 'नीथेन एन पोनसांथम', 'यतो वेल्लिपोइन्धी मनसु', 'सीतम्मा विट्ठितलो सिरिमल चेट्टू' जैसी फिल्में की हैं. पिछले साल उनकी 'माजिली' फिल्म आई थी. जिसमें उन्होंने अपने पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ सह-अभिनय किया था.
वर्क फ्रंट की बात करें तो सामन्था अक्किनेनी (Samantha Akkineni) जल्द ही हिंदी डेब्यू करने वाली हैं और वह वेब-सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 2' में नजर आने वाली है. इसको लेकर सामन्था अक्किनेनी काफी एक्साइटेड भी हैं. साथ ही वह विग्नेश शिवन के निर्देशन में बनी फिल्म Kaathu Vaakula Rendu Kadhal में भी नजर आएंगी, इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं. नागा चैतन्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म लव स्टोरी नागा के साथ साईं पल्लवी नजर आएंगी. फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं