23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'
- 5वें दिन 'ट्यूबलाइट' के खाते में आए 12 करोड़
- शुरुआती 5 दिनों में 95.86 करोड़ ही बटोर पाई सलमान की फिल्म
- 6वें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद
नई दिल्ली:
23 जून को सिनेमाघरों में उतरी सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ख़राब होता जा रहा है. फिल्म का कलेक्शन रिलीज़ के पांचवें दिन गिरकर 12 करोड़ रुपये पहुंचा. उम्मीद थी कि फिल्म को ईद की छुट्टियों का फायदा मिलेगा और ईद के 2 से 3 दिन बाद तक फिल्म का कारोबार अच्छा होगा. दरअसल, रामज़ाम के महीने में फिल्म न देखने वाले दर्शक ईद के 2-3 दिन बाद तक फिल्म देखने जाते हैं, लेकिन 'ट्यूबलाइट' के साथ ऐसा नहीं हुआ. ईद के दिन भी फिल्म ने मात्र 19.09 करोड़ का कारोबार किया था और ईद के दूसरे दिन 12 करोड़ के कलेक्शन के साथ तो बॉक्स ऑफिस पर 'ट्यूबलाइट' फ्यूज होता दिख रहा है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के 5 दिनों के कलेक्शन की जानकारी दी है.
सलमान खान की पिछली 2 फिल्मों 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' ने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया था. लेकिन 'ट्यूबलाइट' 5 दिनों में भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. 'ट्यूबलाइट' ने 5 दिनों में 95.86 करोड़ का कारोबार किया है, उम्मीद है 6वें दिन फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी.
'ट्यूबलाइट' की रौशनी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धुंधली साबित हुई. इसे उम्मीद से काम 21.15 करोड़ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग मिली. शनिवार को मात्र 2 लाख रूपये की उछाल मिली और फिल्म ने 21.17 करोड़ कमाए. रविवार को फिल्म का कलेक्शन 22.45 करोड़ पहुंचा. उम्मीद थी कि ईद में फिल्म का कारोबार बढ़ेगा लेकिन छुट्टी के दिन कमाई और कम हो गई. ईद के दिन फिल्म ने 19.09 करोड़ का बिजनेस किया. ईद के दूसरे दिन यानि मंगलवार को फिल्म ने 12 करोड़ बटोरे.
हालांकि, यह कलेक्शन भी बुरा नहीं है मगर सलमान की फिल्मों से उम्मीदें बड़ी होती हैं, खास तौर पर जब वो ईद के मौके पर फिल्म लेकर आते हैं. धीमी गति से चल रही यह फिल्म मुश्किल से 100 करोड़ के करीब आई है, अब सवाल ये खड़ा हो गया है की क्या 'ट्यूबलाइट' 200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच पायेगी?
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..)
#Tubelight Fri 21.15 cr, Sat 21.17 cr, Sun 22.45 cr, Mon 19.09 cr [Eid], Tue 12 cr. Total: ₹ 95.86 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 28, 2017
सलमान खान की पिछली 2 फिल्मों 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' ने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया था. लेकिन 'ट्यूबलाइट' 5 दिनों में भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. 'ट्यूबलाइट' ने 5 दिनों में 95.86 करोड़ का कारोबार किया है, उम्मीद है 6वें दिन फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी.
'ट्यूबलाइट' की रौशनी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धुंधली साबित हुई. इसे उम्मीद से काम 21.15 करोड़ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग मिली. शनिवार को मात्र 2 लाख रूपये की उछाल मिली और फिल्म ने 21.17 करोड़ कमाए. रविवार को फिल्म का कलेक्शन 22.45 करोड़ पहुंचा. उम्मीद थी कि ईद में फिल्म का कारोबार बढ़ेगा लेकिन छुट्टी के दिन कमाई और कम हो गई. ईद के दिन फिल्म ने 19.09 करोड़ का बिजनेस किया. ईद के दूसरे दिन यानि मंगलवार को फिल्म ने 12 करोड़ बटोरे.
हालांकि, यह कलेक्शन भी बुरा नहीं है मगर सलमान की फिल्मों से उम्मीदें बड़ी होती हैं, खास तौर पर जब वो ईद के मौके पर फिल्म लेकर आते हैं. धीमी गति से चल रही यह फिल्म मुश्किल से 100 करोड़ के करीब आई है, अब सवाल ये खड़ा हो गया है की क्या 'ट्यूबलाइट' 200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच पायेगी?
(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Tubelight, Tubelight Collection, Salman Khan Tubelight Collection, Kabir Khan, Sohail Khan, Sultan, Bajrangi Bhaijaan