विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

सलमान को छोड़ इस एक्टर के साथ इश्क फरमाती दिखीं यूलिया, क्या ये भी हो गई 'हरजाई'

चलिए जब तक यूलिया का बॉलीवुड डेब्यू नहीं होता है, उन्हें कुछ करते रहना चाहिए. सिंगिंग में सफलता मिला तो बॉलीवुड में कभी भी डेब्यू हो जाएगा.

सलमान को छोड़ इस एक्टर के साथ इश्क फरमाती दिखीं यूलिया, क्या ये भी हो गई 'हरजाई'
यूलिया वंतूर और मनीष पॉल
  • यूलिया बन गई हैं सिंगर
  • इस टीवी एक्टर के साथ आएंगी नजर
  • सलमान खान ने ट्वीट किया पोस्टर
नई दिल्ली: सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर इन दिनों मनीष पॉल के साथ नजर आ रही हैं, और दोनों के बीच काफी करीबियां भी दिख रही हैं. दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं. लेकिन सलमान खान को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूलिया 'हरजाई' नहीं हुई हैं बल्कि वे सिंगर बन चुकी हैं, और टीवी एक्टर मनीष पॉल भी सिंगर बन चुके हैं. दोनों का अगला सिंगल 'हरजाई' है. जिसका टीजर रिलीज हो गया है. इस बारे में सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल से भी जानकारी दी है. 

PICS: जब मालदीव के खूबसूरत बीच पर सलमान खान के साथ इस अंदाज में नजर आईं यूलिया वंतूर



World's Most Handsome Actor: इन हॉलीवुड एक्टर्स को पछाड़ ऋतिक रोशन ने मारी बाजी

टी-सीरीज के सॉन्ग 'हरजाई' को मनीष पॉल, यूलिया वंतूर और सचिन गुप्ता ने गाया है. मनीष पॉल टीवी पर बतौर प्रेजेंटर नजर आते रहते हैं, और वे बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुके हैं. लेकिन यह पहला मौका होगा जब वे बतौर सिंगर नजर आएंगे. मजेदार यह है कि यूलिया हिंदी में गाना गा रही हैं. लेकिन उनकी हिंदी में भी इंग्लिश का टच है. सॉन्ग इमोशनल है, और मनीष पॉल तथा यूलिया दोनों ही रोते हुए नजर आ रहे हैं.

 
डैडी के साथ फिल्म करने के बाद अब बेटे संग रोमांस फरमा रही हैं रानी, बोलीं- हमारी कैमेस्ट्री काफी बोल्ड है

चलिए जब तक यूलिया का बॉलीवुड डेब्यू नहीं होता है, उन्हें कुछ करते रहना चाहिए. वैसे मनीष पॉल का बॉलीवुड डेब्यू अभी तक सफल नहीं रहा है. उम्मीद करते हैं बतौर सिंगर वे कुछ चमत्कार कर सकें. इस गाने में दोनों रो रहे हैं, उम्मीद करते हैं इस गाने को सुनकर दर्शक नहीं रोएंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan Girlfriend, Lulia Vantur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com