विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2017

'पापा कहते थे बड़ा नाम नहीं करेगा...' पर सलमान खान को मिल गया ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड

पुरस्‍कार मिलने के बाद चुटकी लेते हुए सलमान ने यहां तक कह दिया कि उनके पिता को ऐसा नहीं लगता था कि उन्‍हें ऐसा सम्‍मान कभी मिलेगा.

'पापा कहते थे बड़ा नाम नहीं करेगा...' पर सलमान खान को मिल गया ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड
  • सलमान को मिला ब्रिटिश पार्लियामेंट हाउस में ‘ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड'
  • सलमान से पहले अमिताभ और ऐश्‍वर्या राय को मिला था यह अवॉर्ड
  • सलमान बोले, 'पापा को नहीं लगता था कि कोई अवॉर्ड मिलेगा'
नई दिल्‍ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को ब्रिटिश पार्लियामेंट हाउस में ‘ग्लोबल डायवर्सिटी अवॉर्ड 2017’ से सम्मानित किया गया है. सलमान को एक अभिनेता, निर्माता के रूप में भारतीय फिल्म उद्योग में उनके योगदान के साथ-साथ प्रसिद्ध टेलीविजन शख्सियत, गायक और समाजसेवी होने के नाते इस सम्मान से नवाजा गया है. बॉलीवुड में अमिताभ बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के बाद इस बवॉर्ड को पाने वाले सलमान यह अवॉर्ड पाकर काफी खुश हैं. पुरस्‍कार मिलने के बाद हंसते हुए सलमान ने यहां तक कह दिया कि उनके पिता को ऐसा नहीं लगता था कि उन्‍हें ऐसा सम्‍मान कभी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: कंगना रनोट ने रिजेक्‍ट की 'सुल्‍तान' 'क्‍योंकि हीरोइन के लिए कुछ था ही नहीं...'

ब्रिटिश संसद में लंबे समय से सांसद रहे भारतीय मूल के कीथ वाज ने उन्हें पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा, 'सलमान खान दुनियाभर में लाखों लोगों के रोल मॉडल और हीरो हैं.' उन्होंने कहा, 'भारतीय सिनेमा में उनकी सफलता के अलावा सलमान एक प्रसिद्ध समाजसेवी हैं और उनके एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ ने भारत में गरीब लोगों के जीवन बदलने का काम किया है. उनको यह पुरस्कार प्रदान करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है. मुझे गर्व है कि दुनिया भर में एशियाई युवाओं को सलमान खान जैसा रोल मॉडल मिला है.'
 



यह भी पढ़ें: Video: सलमान खान के भांजे ने की ऐसी हरकत कि ठहाका लगा कर हंस पड़े 'भाईजान'

इस अवॉर्ड को एक बहुत बड़ा सम्मान बताते हुए सलमान ने कहा, 'मेरे पिताजी को कभी भी ऐसा नहीं लगा होगा कि यहां मुझे यह सम्मान मिल पाएगा. मैं सभी प्रशंसकों को धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे यह सम्मान दिया.' सलमान से पहले इस पुरस्कार को पाने वाले शख्सियतों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभा बच्चन, एक्‍ट्रेस ऐश्वर्या राय, चीनी एक्शन आइकन जैकी चान, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना, अमेरिकी मानवाधिकार नेता जेसी जैक्सन और फॉर्मूला वन के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 'टाइगर...' सलमान आएंगे इसी साल, लेकिन 'ठग..' आमिर के लिए करना होगा इंतजार

सलमान खान के काम की बात करें तो वह पिछले दिनों फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में काफी बिजी रहे हैं. इन दिनों वह अपने इंटरनेशनल टूर 'द बैंग टूर' के लिए देश-विदेश की यात्रा कर रहे हैं. इस टूर में जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्‍हां जैसे सितारे उनके साथ हैं.

(इनपुट भाषा से भी)

VIDEO: 'ट्यूबलाइट' मूवी रिव्‍यू: धीमी फिल्‍म को रोशन नहीं कर पाए सलमान



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Global Diversity Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com