विज्ञापन

धुरंधर का सलमान खान कनेक्शन पता है आपको, अगर नहीं तो धुरंधर 2 देखने से पहले जान लें ये सबसे बड़ा सीक्रेट

धुरंधर का सलमान खान कनेक्शन है. अरे गलत मत समझिए, भाईजान को बड़ा साब बनाने वाली बातें तो अफवाहें निकली थीं. यहां माजरा उनकी हिट फिल्म के डायरेक्टर से जुड़ा हुआ है.

धुरंधर का सलमान खान कनेक्शन पता है आपको, अगर नहीं तो धुरंधर 2 देखने से पहले जान लें ये सबसे बड़ा सीक्रेट
धुरंधर टाइटल का सलमान खान कनेक्शन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में टाइटल्स का सफर अक्सर अनोखा होता है. एक नाम जो कभी सलमान खान के करीबी डायरेक्टर सतीश कौशिक के पास था, वही आज आदित्य धर की 'धुरंधर' बनकर सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है. अनुपम खेर ने धुरंधर फिल्म देखने के बाद जो वीडियो शेयर किया था, उसमें उन्होंने ना सिर्फ फिल्म की तारीफ की बल्कि इस टाइटल के पीछे का पूरा 'किस्सा' भी खोला. अनुपम ने कहा था, 'यह भारत की फिल्म है. अनजान भारतीयों की कहानी जो हर रोज हमारे लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं.'

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 LIVE Updates: 18 मार्च को 50 करोड़ से ज्यादा कमाएगी धुरंधर 2, फिल्म के सबसे खतरनाक सीन पर लगा कट 

सलमान खान के डायरेक्टर के पास था टाइटल

सतीश कौशिक, जिन्होंने सलमान खान की लाइफ चेंजिंग फिल्म 'तेरे नाम' (2003) डायरेक्ट की थी, उन दिनों 'धुरंधर' नाम पर एक प्रोजेक्ट तैयार कर रहे थे. लेकिन 2023 में सतीश कौशिक के निधन के बाद यह प्रोजेक्ट अधर में लटक गया. टाइटल का अधिकार जियो स्टूडियोज के पास पहुंचा.

Latest and Breaking News on NDTV

उरी के बाद आदित्य धर ने शुरू किया काम

आदित्य धर ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से देश को एक नया पैट्रियॉटिक सिनेमा दिया था, उसी समय एक नई स्पाई एक्शन फिल्म की तलाश में थे. 'उरी' की 240 करोड़ की सफलता के बाद वे चाहते थे कि अगली फिल्म भी रियल इवेंट्स पर आधारित हो, लेकिन बड़े स्केल की हो. जियो स्टूडियोज ने टाइटल उन्हें सौंप दिए. आदित्य को धुरंधर टाइटल एकदम फरफकेट लगा. 

फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल्स किए. रणवीर का इंटेंस लुक और एक्शन सीक्वेंस तो देखते ही बनते हैं. फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और 214 मिनट की लंबाई के बावजूद घर-घर चर्चा में है. वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर 2 को लेकर जोरदार लहर

अब 19 मार्च 2026 को 'धुरंधर: द रिवेंज' (पार्ट 2) आने वाला है, जिसकी एडवांस बुकिंग भी जोरों पर. है। अनुपम खेर ने फिल्म देखते ही वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था और उन्होंने लिखा था, 'धन्यवाद आदित्य धर. यह जांबाज, बेखौफ़, दिलदार और धुरंधर फिल्म है.' अनुपम ने सतीश कौशिक का भी जिक्र किया और कहा, 'सतीश सर का टाइटल आज सही हाथों में पहुंचा. फिल्म में उनकी पत्नी शशि कौशिक को मिला क्रेडिट देखकर मन खुश हो गया.' 

सतीश कौशिक ने सलमान के साथ 'तेरे नाम' में जो इमोशनल डेप्थ दिया, वही भावना आदित्य धर ने 'धुरंधर' में पैट्रियॉटिज्म के साथ जोड़ी. फिल्म की कहानी उन अज्ञात हीरो की है जो पाकिस्तान में घुसकर काम करते हैं,. प्रोडक्शन में 7 घंटे का फुटेज शूट हुआ, जिसे दो पार्ट्स में बांटा गया. अब देखना यह है कि धुरंधर 2 किस तरह से दर्शकों के दिलों में जगह बहाते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com