विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

Children's Day पर सैफ अली खान ने बेटे को दिया ऐसा गिफ्ट, कीमत जानकर आप कहेंगे OMG!

बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल तैमूर अली खान की उम्र वैसे तो अभी प्लास्टिक वाली कार के साथ खेलने की है, लेकिन उनके पिता ने बाल दिवस के मौके पर तैमूर को करोड़ों की महंगी कार गिफ्ट कर डाली है.

Children's Day पर सैफ अली खान ने बेटे को दिया ऐसा गिफ्ट, कीमत जानकर आप कहेंगे OMG!
करीना कपूर-सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान 11 महीने के हो चुके हैं.
  • सैफ अली खान ने खरीदी नई SRT कार
  • बाल दिवस पर तैमूर को कार गिफ्ट करना चाहते हैं सैफ
  • सैफ बोले- तैमूर को पसंद आएगा गाड़ी का रंग
नई दिल्ली: नवाबों के शौक के बारे में जिनता भी कहा जाए कम है. अब सैफ अली खान को ही देख लिजिए जिन्होंने 14 नवंबर यानी चिल्ड्रन्स डे के मौके पर अपने 11 महीने के बेटे को आलीशान कार गिफ्ट कर डाली. बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल तैमूर अली खान की उम्र वैसे तो अभी प्लास्टिक वाली कार के साथ खेलने की है, लेकिन उनके पिता ने बाल दिवस के मौके पर तैमूर को इतनी महंगी कार गिफ्ट कर दी, जिसकी कीमत सुन आपके मुंह से निकलेगा OMG!

पढ़ें: बुआ की बर्थडे पार्टी में पापा की गोद में बैठे दिखे तैमूर, सैफ हाफ पैंट तो करीना कूल टी-शर्ट में पहुंचीं

सोमवार को नवाब सैफ अली खान ने लाल रंग की एसआरटी गाड़ी खरीदी, जिसकी कीमत 1.30 करोड़ बताई जा रही है. शो-रूम में गाड़ी खरीदने पहुंचे सैफ ने मीडिया को बताया कि वह इसे तैमूर को गिफ्ट करना चाहते हैं.
 
saif ali khan

नई SRT के साथ पोज करते सैफ अली खान.
Photo Credit: वरिंदर चावला

 
saif ali khan

सैफ अली खान की कार की कीमत 1.30 करोड़ रु. बताई जा रही है.
Photo Credit: वरिंदर चावला


सैफ ने बताया कि इस कार की बैकसीट पर बेबीसीट है, ऐसे में तैमूर को ही वह पहली ड्राइव पर ले जाना चाहते हैं. आगे सैफ कहते हैं, "चिल्ड्रन्स डे बहुत खास होता है, ऐसे में शायद मैं तैमूर को गाड़ी गिफ्ट कर दूं." सैफ आगे कहते हैं कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह गाड़ी काफी खास है. तैमूर को इसका रंग बेहद पसंद आएगा.

पढ़ें: Exercise में बिजी हैं मॉम करीना कपूर तो तैमूर को मिला Best Friend का साथ, यह रहा सबूत
 
बता दें, अमृता सिंह के तलाक लेने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की थी. कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद सैफ-करीना का निकाह 2012 में हुआ. पिछले साल दिसंबर में जोड़ी के बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ था.

VIDEO: सैफ़ अली खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने लॉन्च की नई वेब सीरीज़  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan, Childrens Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com