विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2019

'सेक्रेड गेम्स 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, गणेश गायतोंडे की हुई धमाकेदार वापसी- देखें वीडियो

'सेक्रेड गेम्स 2' ट्रेलर: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान की वेब सीरिज 'सेक्रेड गेम्स सीजन 2' का ट्रेलर लांच हो गया है. ये वेब सीरिज 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

'सेक्रेड गेम्स 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, गणेश गायतोंडे की हुई धमाकेदार वापसी- देखें वीडियो
'सेक्रेड गेम्स सीजन 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • 'सेक्रेड गेम्स सीजन 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • गणेश गायतोंडे की हुई वापसी
  • पंकज त्रिपाठी और रणवीर शौरी भी आएंगे सीजन 2 में नजर
नई दिल्ली:

'सेक्रेड गेम्स सीजन 2' ट्रेलरः नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरिज 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान स्टारर वेब सीरिज 'सेक्रेड गेम्स' अपने दूसरे पार्ट के साथ धमाका करने को तैयार है. 'सेक्रेड गेम्स' को फैन्स का काफी प्यार मिला था. दर्शक इस फेमस वेब सीरिज के दूसरे पार्ट का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस सीरीज के सभी कैरेक्टर्स चाहे गणेश गायतोंडे हो या सरताज सिंह या फिर कुक्कू सभी की परफॉर्मेंस दर्शकों को काफी पसंद आई थी. 'सेक्रेड गेम्स 2' का ट्रेलर भी बहुत जबरदस्त है, और एक बार फिर गणेश गायतोंडे ने तहलका मचा रखा है.

बॉलीवुड एक्टर ने की भविष्यवाणी, भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में होगी इस टीम की जीत

'सेक्रेड गेम्स 2' का ट्रेलर लांच हो गया है. नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली ये वेब सीरिज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. 'सेक्रेड गेम्स 2'  का ट्रेलर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. इसके पहले सीजन के आखिर में आपने देखा था कि सरताज सिंह को पता चलता है कि गणेश गायतोंडे मर चुका है.

टीवी एक्टर राम कपूर का मेकओवर देख रह जाएंगे हैरान, फोटो हुईं वायरल

'सेक्रेड गेम्स 2' के ट्रेलर में इस बार क्लकि केकला, पंकज त्रिपाठी और रणवीर शौरी भी नजर आ रहे हैं. इस ट्रेलर में नवाजुद्दीन कहते हैं कि वो अब गेम समझ चुके हैं. 'सेक्रेड गेम' सीजन 2 का ट्रेलर लांच होते ही अब तक इसको 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैन्स को ये ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है और लोगों की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sacred Games Season 2, Nawazuddin Siddiqui, Sacred Games Saif Ali Khan, Sacred Games 2 Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com