मशहूर एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं. एक्टर इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज की शूटिंग के लिए नैनीताल में हैं और यही से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. रोनित रॉय (Ronit Roy) ने इस दौरान नैनीताल का अपना अनुभव फैन्स के बीच शेयर किया है. रोनित रॉय (Ronit Roy Video) ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं और इसी दौरान उनके पीछे कुत्ते पड़ जाते हैं.
सलमान खान ने कच्चे प्याज का झटपट तैयार किया अचार, ऑनस्क्रीन मॉम बोली- हमारा सलमान हरफनमौला...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोनित रॉय (Ronit Roy) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कहा: "क्या बताऊं मैं आपको कि पहाड़ों में दौड़ने में कितना मजा है. ठंड है लेकिन बिस्तर से निकलिए और अपनी फिटनेस बेहतर कीजिए. एक ही परेशानी है यहां कि कुत्ते (Stray Dogs) पीछे पड़ जाते हैं. बहुत समय तक रहना है यहां इसलिए लगता है उनसे दोस्ती करनी पड़ेगी." रोनित रॉय के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
ऋचा चड्ढा ने फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' के पोस्टर विवाद पर दी सफाई, कहा- अनजाने में हुई चूक
रोनित रॉय (Ronit Roy) हाल ही में हॉटस्टार की स्पेशल वेब सीरीज 'हॉस्टेजेस 2' (Hostages 2) में नजर आए थे. रोनित ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कई टीवी शो में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है. उन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड, दो स्क्रीन अवार्ड, पांच आईटीए अवार्ड और छह भारतीय टैली अवार्ड सहित कई और अवार्ड्स को जीता है. रोनित रॉय ने जान तेरे नाम, गाता रहे मेरा दिल, सैनिक, बम ब्लास्ट और 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों के साथ-साथ अदालत, बंदिनी, क्यूंकि सास भी कभी बहू थी और कसौटी जिंदगी की जैसे पॉपुलर टीवी शो में काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं