बॉलीवुड में ये दौर स्टार किड्स का चल रहा है. जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और राशा थडाणी से लेकर अगस्त्य नंदा और अहान पांडे तक लगातार स्टार किड्स बॉलीवुड में एंट्री ले रहे हैं. कुछ को सफलता मिल रही है तो कुछ एवरेज साबित हो रहे हैं. इस बीच अब एक और स्टार किड फिल्मों में डेब्यू को तैयार है. हम बात कर रहे हैं फिल्म और टीवी की जाने-माने एक्टर रोहित रॉय की बेटी कियारा बोस की. कियारा बोस की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं. कियारा के साथ फिल्म में जो लीड हीरो हैं, वो भी एक स्टार किड ही है.

साजिद नाडियाडवाला अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं जो सिनेमा की दुनिया में काम कर रहे हैं. अब, उनके बेटे सुभान ने भी फिल्मों की दुनिया में कदम रखा है, वो भी एक एक्टर के तौर पर. सुभान, कियारा बोस के साथ फिल्म 'ऐसी दीवानगी' में नजर आएंगे. ये दोनों युवा सितारे मार्च से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.

बेहद टैलेंटेड हैं कियारा
खबरों के मुताबिक, डायरेक्टर शशांक खेतान को लगा कि कियारा इस रोल के लिए एकदम सही हैं, इसलिए उन्हें इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया.

कहा जा रहा है कि टीम को उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है. उनका मानना है कि उनमें अपनी एक्टिंग और ऑन-स्क्रीन चार्म से दर्शकों को प्रभावित करने की क्षमता है.
यह भी पढ़ें- जान्हवी कपूर के रोल पर बुची बाबू सना ने मांगी थी माफी, अब पेड्डी के लिरिसिस्ट ने उठाया सवाल

इंडस्ट्री में ऐसी भी चर्चा है कि कियारा अपना स्क्रीन नेम 'आइरा बोस रॉय' रख सकती हैं. हालाँकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कियारा थर्ड जनरेशन एक्ट्रेस
कियारा के पिता रोहित रॉय टीवी और फिल्मों के चर्चित एक्टर हैं. उन्होंने शूटआउट ऐट लोखंडवाला, फैशन और काबिल जैसी फिल्मों में काम किया.

उनकी मां मानसी जोशी रॉय भी एक्ट्रेस हैं. मानसी मशहूर गुजराती फिल्म और थिएटर एक्टर, नाटककार और डायरेक्टर अरविंद जोशी की बेटी हैं.
यह भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी की हुई सगाई, जानें कौन हैं एक्टर के होने वाले दामाद माइल्स मैंटजारिस ?

अरविंद जोशी, शरमन जोशी के पिता भी थे, जो सिनेमा और स्टेज पर अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं. यानी कियारा, एक्टर शरमन जोशी की भांजी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं